twitter
    For Quick Alerts
    ALLOW NOTIFICATIONS  
    For Daily Alerts

    जब जोहरा ने पूजा से 'टी' की जगह मांगी थीं 'शैंपेन'

    |

    अभिनेत्री जोहरा सहगल आज पंचत्तव में विलीन हो गई हैं। 102 सालों में दुनिया को अलविदा कहने वाली अभिनेत्री जोहरा एक जिंदादिल महिला थी इसी कारण बॉलीवुड उनकी जिंदादिली को याद कर रहा है। फिल्म 'तमन्ना' में अभिनेत्री पूजा भट्ट ने जोहरा के साथ काम किया है। आज से करीब 22 साल पहले आयी इस फिल्म में जोहरा के साथ बिताये पलों को याद करते हुए पूजा भट्ट ने बताया कि जोहरा ने वाकई जिंदगी जी है।

    पूजा ने जोहरा के निधन का समाचार पाने के बाद ट्विटर पर लिखा, "जोहरा के साथ मैंने बतौर निर्माता अपनी पहली फिल्म 'तमन्ना' में काम किया था। जब सेट पर उनसे चाय या कॉफी के लिए पूछा गया, तो उन्होंने शैंपेन लाने के लिए कहा था।"

    <strong>'जोहरा हमेशा फिल्मी कैनवस और दिलों में जिंदा रहेंगी'</strong>'जोहरा हमेशा फिल्मी कैनवस और दिलों में जिंदा रहेंगी'

    पूजा ने लिखा, "मैं लंबी जिंदगी नहीं चाहती, लेकिन जीवन से भरपूर जिंदगी चाहती हूं। हां सचमुच। हे ईश्वर मुझे जोहरा की तरह ही जीवन और शैंपेन के लिए उत्साह और इच्छा देना।"

    <blockquote class="twitter-tweet blockquote" lang="en"><p>Had the privilege of working with <a href="https://twitter.com/hashtag/ZohraSehgal?src=hash">#ZohraSehgal</a> on my first film as a producer-Tamanna.'Champagne' she exclaimed when offered tea or coffee!</p>— Pooja Bhatt (@PoojaB1972) <a href="https://twitter.com/PoojaB1972/statuses/487448221510139904">July 11, 2014</a></blockquote> <script async src="//platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

    गौरतलब है कि भारतीय फिल्म जगत और रंगमंच का एक बड़ा नाम अभिनेत्री जोहरा सहगल का गुरुवार को निधन हो गया। वह 102 वर्ष की थीं। पद्म विभूषण से सम्मानित वयोवृद्ध अभिनेत्री ने 'हम दिल दे चुके सनम', 'दिल से', और 'सांवरिया' जैसी 20 से अधिक बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। अपने खुशमिजाज अंदाज के लिए मशहूर जोहरा ने वहां मौजूद सभी लोगों को अपनी बातों से खूब गुदगुदाया। लोगों को एहसास दिलाया कि जिंदगी एक खूबसूरत किताब है, जिसे खुशी के साथ पढ़ना चाहिए।

    जोहरा सहगल को वर्ष 1998 में पद्मश्री, 2001 में कालिदास सम्मान, 2004 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

    English summary
    Such was the spunk and joy in Zohra Sehgal's life that when on the sets of 1997 film "Tamanna", she was offered tea or coffee, she asked for champagne, reveals the movie's producer and actress Pooja Bhatt.
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X
    X