twitter
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS
For Daily Alerts

मिस दबंग सोनाक्षी सिन्हा ने खरीदी विश्व कबड्डी लीग टीम

लगता है आईपीएल के बाद अब फिल्मी हीरो-हिरोईनों की खेल के प्रति रूचि बढ़ गई है और सबसे बड़ी बात यह है कि यह रूचि कलाकारों की क्रिकेट के अलावा दूसरे खेलों में हो रही है, जिसका ताजा सबूत है बॉलीवुड की मिस दबंग सोनाक्षी सिन्हा का विश्व कबड्डी लीग टीम की सह मालकिन बनना।

सोनाक्षी सिन्हा बुधवार को विश्व कबड्डी लीग (डब्ल्यूकेएल) से जुड़ गईं। उन्होंने ब्रिटेन के हेयरे समूह के साथ 'युनाइटेड सिंघ्स' टीम को खरीद लिया। इससे पहले हिंदी फिल्म जगत से अक्षय कुमार और हनी सिंह भी डब्ल्यूकेएल से जुड़ चुके हैं। सोनाक्षी पहली बार किसी खेल कार्यक्रम से जुड़ी हैं।

अक्षय-सोनाक्षी की गिटपिट से बीवी ट्विंकल के कान खड़ेअक्षय-सोनाक्षी की गिटपिट से बीवी ट्विंकल के कान खड़े

कबड्डी लीग से जुड़ने के बाद सोनाक्षी ने कहा, "विश्व कबड्डी लीग का हिस्सा बनकर मैं बेहद उत्साहित हूं।" डब्ल्यूकेएल नौ अगस्त से लंदन में शुरू हो रहा है। माना जा रहा है कि सोनाक्षी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए कई मैचों में खिलाड़ियों के साथ खुद दौरे पर जाएंगी।

With my team after the World Kabaddi League promo shoot! We are the United Singhs 😎 pic.twitter.com/0zFjQQYmnM
— Sonakshi Sinha (@sonakshisinha) July 16, 2014

इस बीच डब्ल्यूकेएल को मिल रहे सर्मथन से इसके आयोजक भी बेहद खुश हैं। डब्ल्यूकेएल के आयुक्त परगट सिंह ने कहा, "हमारी आशा है कि सोनाक्षी के जुड़ने से लीग के प्रशंसकों की संख्या में इजाफा होगा।" डब्ल्यूकेएल के मैच कबड्डी के सर्कल पद्धति के अनुसार खेले जाएंगे जो दुनिया के 26 देशों में लोकप्रिय है।

@sonakshisinha has bought the United Singhs team in #WorldKabaddiLeague along with The Hayre Group of the UK.
— World Kabaddi (@WKLTweets) July 16, 2014

खेल समीक्षकों का भी कहना है कि फिल्म स्टार्स का देश के परंपरागत खेलों से जुड़ने से इन खेलों को निश्चित तौर पर फायदा मिलेगा। वाकई में सोनाक्षी का यह कदम सराहनीय है।

English summary
Bollywood actress Sonakshi Sinha Wednesday announced her association with World Kabaddi League (WKL), for which she has bought the United Singhs team along with Britain's Hayre Group.
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X