twitter
    For Quick Alerts
    ALLOW NOTIFICATIONS  
    For Daily Alerts

    आर राजकुमार की सफलता से खुश सोनाक्षी..दर्शकों का कहा थैंक्यूं

    |

    शुक्रवार को प्रभुदेवा निर्देशित मसाला टाइप फिल्म 'आर.. राजकुमार' ने पहले ही दिन 9 करोड़ की कमाई की है। जो कि यह दर्शाता है कि लोगों को इस फिल्म में मजा आ रहा है। चलताऊ संवाद और बेमेल जोड़ी की इस फिल्म को लोग एक्शन और कॉमेडी के लिए पसंद कर रहे हैं।

    फिल्म की सफलता पर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी नई फिल्म 'आर.. राजकुमार' की सराहना के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि वह खुशी से झूम उठी हैं। सोनाक्षी ने ट्विटर पर लिखा, "आपका प्यार और सराहना पाकर हम खुशी से झूम उठे हैं। इतना प्यार देने के लिए आप सब का शुक्रिया।"

    सोनाक्षी ने प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म 'आर.. राजकुमार' में अभिनेता शाहिद कपूर के साथ काम किया है। फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित हुई है। सोनाक्षी ने मुंबई के चंदन सिनेमा में शुक्रवार को फिल्म का पहला भाग देखा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "चंदन में 'आर.. राजकुमार' का पहला भाग देखा। तालियां, टिप्पणियां, सीटियां, इन्हीं के लिए तो हम जीते हैं। ये दर्शकों की फिल्म समीक्षा है बॉस।"

    गौरतलब है कि फिल्म आर राजकुमार में शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी है। फिल्म पूरी मसाला टाइप है जिसे युवागण पसंद कर रहे हैं,इसलिए ऐसा सोचा जा रहा है कि शाहिद की यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर आगे भी अच्छा बिजनेस करेगी।

    English summary
    Actress Sonakshi Sinha has thanked the audience for appreciating her latest release R... Rajkumar, and says she is dancing with joy.
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X
    X