twitter
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS
For Daily Alerts

आज भी जवां हैं 'लुटेरा' की यादें.. जैसे कल की बात हो

महज चार साल में ही अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी एक अलग पहचान बना ली हैं। पिछले साल आयी उनकी फिल्म 'लुटेरा' ने उन्होंने एक बेहतरीन अभिनेत्री साबित किया है। आज इस फिल्म को पूरे एक साल हो गये हैं लेकिन इस फिल्म के लिए सोनाक्षी को आज भी तारीफें मिलती हैं, जिस पर सोनाक्षी काफी खुश होती हैं। इस बात का जिक्र सोनाक्षी ने ट्विटर पर किया है।

सोनाक्षी ने ट्विटर पर लिखा, " 'लुटेरा' को पूरे एक साल हो गए। लगता है, जैसे कल की ही बात हो, क्योंकि उसके लिए तारीफें मिलनी खत्म नहीं हुईं। आप सब के प्यार के लिए शुक्रिया।" रणवीर ने भी फिल्म की याद में ट्विटर पर लिखा, "प्यार की खूबसूरत दास्तां की यादें। मेरे दिल में हमेशा बहुमूल्य अमानत की तरह रहेंगी।"

फिल्म 'लुटेरा' की तस्वीरें...

मालूम हो कि निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी की 'लुटेरा' चार जुलाई 2013 को प्रदर्शित हुई थी। पचास के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह और सोनाक्षी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म के सहनिर्माता एकता कपूर और अनुराग कश्यप भी थे। यह एक पीरयड मूवी थी जिसमें सोनाक्षी सिन्हा ने एक बंगाली लड़की भूमिका निभायी थी।

Memories from an era gone by! #1YearOfLootera #Lootera pic.twitter.com/pdxkOMD1Qh
— Sonakshi Sinha (@sonakshisinha) July 5, 2014

लंबे बाल और बार्डर वाली साड़ी में सोनाक्षी को देखकर हर कोई हतप्रभ रह गया था। फिल्म में उनके को स्टार रणवीर सिंह थे, जिनकी भी काफी तारीफें हुई थीं। दार्जलिंग में फिल्मायी गई इस लवस्टोरी को समीक्षकों ने काफी सराहा था, अक्षय कुमार ने तो यह तक कहा था कि इस फिल्म के लिए सोनाक्षी को नेशनल अवार्ड मिलना चाहिए।

English summary
Sonakshi Sinha says Lootera came as a golden chance to prove her range as an actor. Now even after an year since Lootera's release, she says the appreciation is still 'pouring in'.
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X