twitter
    For Quick Alerts
    ALLOW NOTIFICATIONS  
    For Daily Alerts

    रणवीर सिंह के कंडोम एड ने मचाया तहलका, डेढ़ लाख से ज्यादा मिले क्लिक

    |

    इसे कहते हैं इमेज का फायदा मिलना. जो कि ड्यूरेक्स कंपनी ने रणवीर सिंह को अपने एड के लिए साइन करके उठाया है। जिस समय कंडोम कंपनी ने रणवीर सिंह को साइन किया था उस समय आम आदमी की तरह खास आदमी भी हैरान रह गया था क्योंकि कंडोम बेचने वाले रणवीर सिंह पहले बॉलीवुड अभिनेता है।

    अपने साढ़े तीन साल के करियर में रणवीर सिंह की इमेज एक दिल फेंक इंसान की बनी हैं जिनके लिए जिस्मानी प्यार काफी मायने रखता है इसलिए रणवीर सिंह खुले आम सेक्स संबधित मुद्दों पर खुलकर बातें किया करते हैं। उनकी नजर में शादी से पहले सहमति से बनाये गये जिस्मानी रिश्ते भी गलत नहीं हैं।

    दीपिका ने भी माना कि रणवीर संग वो लगती हैं हॉट..

    इसलिए जब रणवीर सिंह से कंडोम का एड किया तो उसे तो हिट होना ही था। आप सभी को जानकर हैरत होगी कि रणवीर सिंह का कंडोम का ऐड यूट्यूब पर रिलीज हुए अभी 24 घंटे भी नहीं बीते कि 1 लाख 55 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे देख लिया था।

    लोग सोशल नेटवर्किंग साइटस पर इस एड को काफी शेयर भी कर रहे हैं। इस विज्ञापन में रणवीर सिंह सुरक्षित यौन संबंध के बारे में लोगों को नसीहत देते और रैप डांस करते नजर आ रहे हैं, जिसे कि 'लवर्स ऑल ओवर द व‌र्ल्ड, लेट्स डू द रेक्स' कहकर संबोधित किया गया है।

    <center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/W2VOpWcJSBs?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

    English summary
    Sexy and Hot Ranveer Singhs Condom ad gets 155 Lakh Hits ON Youtube. He is very happy about this.
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X
    X