twitter
    For Quick Alerts
    ALLOW NOTIFICATIONS  
    For Daily Alerts

    साल 2013 में आशिकों का फेवरेट रहा तुम ही हो गाना!

    |

    साल 2013 में सुपरहिट फिल्म आशिकी 2 के गाने काफी हिट रहे। यूं तो साल भर में कई फिल्मों का म्यूसिक लोगों को पसंद आया और चार्टबस्टर की लिस्ट में कई गाने टॉप पर रहे। लेकिन आशिकी 2 के गानों ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। आशिको के होंठों पर तो आशिकी 2 का टाइटल ट्रैक तुम ही हो इतना हिट रहा कि साल के अंत तक तुम ही हो गाना ही साल का सबसे ज्यादा पसंदीदा गाना बन गया। नये साल के उपलक्ष्य में जहां भी पार्टी हुई वहां पर आशिकी 2 के गाने सुनने को मिले। घरों में ऑफिसों की पार्टी में लोगों ने आशिकी 2 के गानों पर परफॉर्मेंस भी दी। आशिकी 2 के अलावा भाग मिल्खा भाग, ये जवानी है दीवानी, डी डे और चेन्नई एक्सप्रेस के गाने भी लोगों ने काफी सुने।

    चेन्नई एक्सप्रेस का गाना लुंगी डांस भी लोगों को काफी भाया। लुंगी डांस पर ऑफिस में लोगों ने काफी परफॉर्म किया और साथ ही न्यू इयर पार्टियों के दौरान लुंगी डांस पार्टी की जान बना रहा। आशिकी 2 का टाइटल ट्रैक तुम ही हो और सुन रहा है ना तू सबसे ज्यादा सुना गया और लोगों द्वारा गाया भी गया। न्यू ईयर की शाम को आशिकों की जबान पर सिर्फ और सिर्फ आशिकी 2 का गाना ही रहा। रात को पार्टी के बाद लड़कों ने सड़कों पर निकल कर आशिकी 2 के गाने ही गाये। आशिकी 2 के गाने के हिट होने के पीछे वजह पूछे जाने पर लोगों ने कहा कि आशिकी 2 के गाने बहुत ही खूबसूरत और भावनात्मक हैं। इन्हें गाने से एक सुकून महसूस होता है। तो इस वजह से आशिकी 2 के गाने इस साल सुपरहिट हैं।

    आशिकी 2 के अलावा लुटेरा फिल्म के गाने भी काफी हिट रहे। लुटेरा का गाना संवार लूं, और राम लीला का गाना राम चाहे लीला चाहे लीला चाहे भी लोगों को पसंद आया। ये जवानी है दीवाने के कुछ गाने भी चार्टबस्टर की लिस्ट में काफी हिट रहे। लोगों ने पार्टियों के दौरान ये जवानी है दीवानी, राम लीला और चेन्नई एक्सप्रेस के गाने ही यूज किये गये।

    English summary
    Aashiqui 2 title track Tum Hi Ho become the most popular song of the year 2013. Aashiqui 2 songs got so popular as the songs were very emotional and songs lyrics were very close to people who are in love.
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X
    X