Just In
- 39 min ago दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट, टूट गईं इस जगह की हड्डियां, पति ने रद्द किए सारे इवेंट्स!
- 1 hr ago 'स्मार्ट लड़कियों की चॉइस..' बॉयफ्रेंड के साथ नजर आईं स्मृति मंधाना हुईं ट्रोल, लोगों उड़ाया मजाक!
- 1 hr ago Bollywood News Live- ईडी ने जब्त की राज कुंद्रा की संपत्ति, सलीम खान ने फायरिंग पर खुलकर की बात
- 11 hrs ago VIDEO: भगवान कृष्ण के सामने सीमा ने की अश्लीलता, वीडियो देख भड़के लोग बोले- कौन से कोठे पर...
Don't Miss!
- News UP Election: पीलीभीत,रामपुर सहित उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर हो रहा मतदान, इन दिग्गजों की साख दांव पर
- Finance Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के दिन क्या बंद रहेंगे बैंक, यहां से जाने डीटेल
- Technology Youtube, UPI पेमेंट सपोर्ट के साथ Itel ने भारत में नया फीचर फोन किया लॉन्च, दाम 1800 रुपये से कम
- Lifestyle नारियल पानी Vs नींबू पानी, गर्मियों में हाइड्रेड रहने के लिए क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?
- Education Jharkhand Board 10th Result 2024: कल आयेगा झारखंड बोर्ड 10वीं का परिणाम, कैसे चेक करें JAC Matric Result
- Travel बोरिंग जिंदगी से चाहिए ब्रेक तो घूम आएं ये 6 बटरफ्लाई पार्क, जहां फूलों में रंग भरती हैं तितलियां
- Automobiles टोल प्लाजा पर अब नहीं होंगे ये बोर्ड! केंद्र सरकार ने लिया अहम फैसला, जानें डिटेल्स
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
सलमान की दबंगई, फैन का मोबाइल सड़क पर फेंका
एक बार फिर से बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान अपनी गलत हरकत के कारण चर्चा में हैं। लगता है कि विवादित शो बिग बॉस को होस्ट करने वाले सलमान खान को एक बार फिर से विवादों से प्यार हो गया है। बात सोमवार की है जब मियां सलमान, बॉलीवुड के सुपर स्टार दिलीप कुमार का हालचाल लेने मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचे थे।
लेकिन अस्पताल से बाहर निकलते ही सलमान को अपने फैंस से दो-चार होना पड़ा, जिनसे बचने के लिए सलमान गाड़ी के अंदर ही रहे और बाहर ना निकलने का फैसला किया लेकिन उनके चाहने वाले उन्हें जाने ही नहीं देना चाहते थे।
उनकी कार बुरी तरह से भीड़ में फंस गयी, इसी बीच सलमान खान ने देखा एक महाशय बिना उनकी इजाजत उनकी फोटो खींच रहे हैं। सलमान ने अपनी गाड़ी का शीशा नीचे किया और उस व्यक्ति को पास बुलाया। जैसे ही वो व्यक्ति सलमान के पास आया, सलमान ने उसका मोबाइल छीन कर दूर सड़क पर फेंक दिया। बेचारे के मोबाइल के दो टुकड़े हो गये।
सलमान का यह रौद्र रूप देखकर हर कोई हैरान रह गया, जो शोर उन्हें देखने के लिए मचा था वो एकदम से शांत हो गया, लोगों ने तुंरत रास्ता खाली किया और सलमान खान वहां से चलते बने।
सलमान के उस फैन का दिल ही टूट गया, उसने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सलमान ने जो किया सही नहीं किया। मैं उनकी इस हरकत से बहुत अपसेट हूं। फिलहाल सलमान और उनके प्रवक्ता की ओर से इस संदर्भ में कुछ भी नहीं कहा गया है।