Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

जॉन अब्राहम के बॉलीवुड में सिर्फ तीन दोस्‍त!

Posted by:
Published: Monday, January 28, 2013, 13:54 [IST]

मुंबई। रेस 2 के साथ इस समय सबसे ज्‍यादा चर्चा में चल रहे जॉन अब्राहम का मानना है कि उन्‍हें ख्‍याति काफी देर से मिली। उन्‍होंने कहा कि अगर बॉलीवुड में ज्‍यादा दोस्‍त होते तो शायद बहुत पहले ही उन्‍हें ख्‍याति मिल जाती। अगर उनके करीबी दोस्‍तों को देखें तो वो अभिषेक बच्‍चन, अक्षय कुमार और करन जौहर को अपने सबसे पक्‍के दोस्‍त मानते हैं।

रेस 2 के प्रोमोशन के दौरान जॉन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि फिल्‍मी हस्तियों से उनका बहुत ज्‍यादा ताल्‍लुक नहीं है। वो काम करते हैं और फिर अपने रस्‍ते चल देते हैं। शयद यही कारण है कि उनके बहुत अधिक दोस्‍त नहीं हैं। विकी डोनर से ऐक्‍टर से प्रोड्यूसर बने जॉन बताते हैं कि उन्‍हें बड़े-बड़े दिग्‍गजों द्वारा दी जाने वाली पार्टियों में भी जाना ज्‍यादा पसंद नहीं है।

john abraham has only three friends

जॉन ने बताया कि उनके जो तीन दोस्‍त हैं भी उनसे भी बहुत ज्‍यादा बात नहीं होती। कभी-कभार फोन पर या फिर अगर कहीं मिल गये तो बातचीत हो गई। यह बात फिल्‍म इंडस्‍ट्री भी बहुत अच्‍छी तरह जानती है। शायद इसीलिये काम के वक्‍त मुझसे लोग गपशप बहुत कम करते हैं।

जॉन ने कहा कि मैं एक मिडिल क्‍लास फैमिली में पला बढ़ा, जहां पर ढेर सारे नियम कानून हुआ करते हैं। मेरी लाइफस्‍टाइल भी सामान्‍य है। इसलिये चाहे मैं स्‍टार हूं चाहे नहीं, मेरी लाइफस्‍टाइल और तौर-तरीके वैसे ही रहेंगे जैसा मैं पहले हुआ करता था। यही कारण है कि जब मैं किसी पार्टी में जाता हूं तो असहज महसूस करता हूं।

 
English summary

John Abraham has only three friends Akshay, Abhishek and Karan

Known as one of the hottest actors of Bollywood John Abraham says that he has only three good friends in the film industry Akshay Kumar, Abhishek Bachchan and Karan Johar.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter