Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

क्यों है अक्षय के लिए 'स्पेशल छब्बीस' स्पेशल!

Posted by:
Updated: Thursday, January 17, 2013, 11:47 [IST]

बॉलीवुड एक्शन किंग अक्षय कुमार अब बॉलीवुड में एक और पारी की शुरुआत करने वाले हैं। बतौर एक्टर और निर्देशक तो वो पहले ही बन चुके हैं लेकिन स्पेशल छब्बीस के लिए वो सिंगर भी बन गये हैं। खबर है कि अक्षय ने अपनी आने वाली फिल्म स्पेशल छब्बीस के लिए एक गाना गाया है। और इस गाने को उन्होंने अपनी प्यारी पत्नी ट्विंकल खन्ना को डेडिकेट किया है। आज स्पेशल छब्बीस के म्यूसिक लॉंच के मौके पर अक्षय कुमार ने साउथ मुंबई के सिनेमा हॉल में मीडिया के सामने ये गाना गाया और अपनी पत्नी को डेडिकेट भी किया।

स्पेशल छब्बीस अक्षय के लिए स्पेशल है ये तो अक्षय ने सबको बता दिया लेकिन ये फिल्म अब अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना के लिए भी स्पेशल होने वाली है। क्योंकि अक्षय ने फिल्म का एक गाना ट्विंकल को डेडिकेट किया है और साथ ही कई घंटों की रिहर्सल के बाद खुद रिकॉर्ड भी किया है। हालांकि ये गाना फिल्म में आपको नहीं दिखाई देगा लेकिन अक्षय का कहना है कि उन्होंने अपनी खुशी के लिए ये गाना रिकॉर्ड किया है। अक्षय कुमार ने कहा मैंने इस गाने के लिए रिहर्सल किया। हालांकि ये गाना फिल्म में नहीं होगा। लेकिन मैंने सिर्फ अपने पैशन के लिए ये गाना रिकॉर्ड किया है। 45 साल के एक्टर ने कहा कि वो इस गाने को अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना को डेडिकेट करना चाहता हूं। क्योंकि कल हमारी शादी और वैलेंटाइन्स डे भी जल्द ही आ रहा है।

फिल्म इंडस्ट्री के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने दो साल पहले 2010 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म खट्टा मीठा में कुछ लाइन्स भी गाई थीं। स्पेशल छब्बीस का म्यूसिक लॉंच मुंबई के रीगल सिनेमा में हुआ जहां पर 1980 के दशक में फिल्म के प्रीमियर होते थे। स्पेशल छब्बीस फिल्म फरवरी 8 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन किया है नीरज पांडे ने और फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है। अक्षय कुमार ने फिल्म के बारे में पूछने पर बताया "मैं फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ तो नहीं बता सकता लेकिन फिल्म में कई सारे ट्विस्ट्स और टर्न्स हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान हमने बहुत मजे किये। मुझे लगता है कि इस तरह की फिल्म को करना बहुत मनोरंजक है।" स्पेशल छब्बीस फिल्म में अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल के साथ अनुपम खेर, मनोज बाजपेयी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Story first published:  Thursday, January 17, 2013, 11:45 [IST]
English summary
Akshay Kumar has turned singer in his upcoming film Special Chabbis and has dedicated the song to his wife Twinkle. Akshay sang the song 'Mujme Tu...' in front of the media today during the music launch of Special Chabbis at a cinema hall in South Mumbai.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Qualifier 1 , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
purushottam morwal on
Krishna Reddy on
purushottam morwal on
Nand Kishore Tiwari onNo two