Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

करीना-विद्या बनीं सती-सावित्री, नहीं करेंगी बोल्ड सीन

Posted by:
Updated: Monday, December 24, 2012, 11:25 [IST]

अब ना तो करीना कपूर हलकट जवानी कहेंगी और ना विद्या डर्टी पिक्चर जैसी फिल्मों में काम करेंगी। जी हां, अब दोनों ही अभिनेत्रियां बोल्ड किरदारों में नजर नहीं आयेंगी। जीहां, विद्या और करीना ने दोनों ही अभिनेत्रियों ने अब फिल्मों में गर्मागर्म सींस से तौबा कर ली है। खबर आ रही है कि तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'बेगम समरू' में दोनों ही ने काम करने से मना कर दिया है क्योंकि फिल्म की कहानी एक डांसर की लाइफ पर थी जिसके लिए अभिनेत्रियों को कई हॉट शॉटस फिल्म में देने पड़ते।

लेकिन आपको बता दें कि भले ही करीना ने रोल की हॉटनेस के कारण तिंग्माशूं को मना कर दिया हो, लेकिन उन्होंने सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म दबंग 2 में काफी हॉट आयटम नंबर किया है। तो वहीं सुनने में आया है कि प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह में भी उनका काफी हॉट रोल है। तो वहीं विद्या तो बोल्ड किरदारों के लिए ही जानी जाती है। वो भी इमरान खान के साथ हॉट कॉमेडी फिल्म घनचक्कर में नजर आने वाली हैं।

मालूम हो कि 'बेगम समरू' एक कश्मीरी डांसर थी। जो कि बला की खूबसूरत थी जिन्होंने अपनी कातिल अदाओं से एक अंग्रेज को मोहित कर लिया था और बाद में उसकी पत्नी बनकर मेरठ के पास स्थित सरधना की महारानी बन गयी थी। यह कहानी बेगम समरू उपन्यास पर आधारित है।

no bold scenes kareena kapoor vidya balan post marriage
वैसे शादी के बाद करीना कपूर की यह दूसरी फिल्म है जिसके लिए उन्होंने मना किया है इससे पहले वो संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला को भी ना बोला था उसकी नो प्रेगनेंसी क्लाउज के कारण करीना सहमत नहीं थीं। तो वहीं करीना कपूर इस बार नये साल में पांच सितारा होटलों में नाचेंगी भी नहीं इसी कारण उन्होंने आठ करोड़ का ऑफर भी ठुकराया था कहा जा रहा है कि सैफ के घरवालों के कारण करीना ऐसा कर रही हैं।

 
Story first published:  Monday, December 24, 2012, 11:23 [IST]
English summary
Newly married Kareena and Vidya were offered Tigmanshu Dhulia's biopic Begum Samru but both the heroines said no to Dhulia because of the film's hot and bold content.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Qualifier 1 , Feroz Shah Kotla, Delhi
Chennai Super Kings won by 48 runs
My Place My Voice
purushottam morwal on
Krishna Reddy on
purushottam morwal on
Nand Kishore Tiwari onNo two