Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

मनीषा कोईराला अस्पताल में भर्ती, कैंसर की आशंका

Posted by:
Updated: Thursday, November 29, 2012, 15:49 [IST]

एक बड़ी खबर बॉलीवुड से आ रही है, खबर है कि अभिनेत्री मनीषा कोईराला को बेहोशी की हालत में जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अस्पताल सूत्रों की माने कि मनीषा को गुपचुप तरीके से बुधवार को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन इस बात को मीडिया के सामने उजागर नहीं किया गया है। मनीषा के परिवार वालों की ओर से कहा जा रहा है कि रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती है। लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया के सूत्रों की ओर से  कहा जा रहा है कि मनीषा को कैंसर हो गया है जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मनीषा को शराब पीने की बुरी आदत है इसलिए वो अक्सर पार्टियों में ज्यादा शराब पीने की वजह से बेहोश हो जाती है। बताया जाता रहा है कि मनीषा की निजी जिंदगी में बहुत परेशानियां हैं इसलिए वो अक्सर शराब बहुत ज्यादा पी लेती हैं। यह भी कहा जा रहा है कि उनके और उनके पति के बीच में बनती नहीं है। दोनों तलाक लेने जा रहे हैं।

बेहद खूबसूरत और संजीदा अभिनेत्री मानी जाने वाली मनीषा 90 के दशक में बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल थीं। मनीषा ने 1990 में फिल्म सौदागर से बॉलीवुड में एंट्री की थी। मनीषा ने बॉम्बे, 1942 लव स्टोरी, अग्निसाक्षी, गुप्त, अकेले हम अकेले तुम, दिल से, मन और लज्जा जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। हाल ही में वो रामगोपाल वर्मा की भूत रिटर्न्स में नजर आयी थीं।

 
Story first published:  Thursday, November 29, 2012, 15:38 [IST]
English summary
Breaking News Coming From Bollywood, Actress Manisha Koirala diagnosed with cancer,admitted to Jaslok hospital, Mumbai.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
IPL, Rajiv Gandhi International Stadium, Uppal, Hyderabad
Sunrisers won by 5 wickets
IPL, Subrata Roy Sahara Stadium, Gahunje
Pune Warriors won by 38 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 170 runs