
एक तरफ जहां बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के स्टार सैफ अली खान और करीना कपूर को शादी के लिए अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को इस शादी की खबर किसी तरह का भरोसा नहीं है। साथ ही अपनी शादी को लेकर भी सलमान कुछ ऐसा सोच रखा है कि जिसे सुनकर आप भी शॉक्ड रह जाएंगे।
सलमान खान से जब उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा "शादी बहुत ही व्यक्तिगत मामला है, और जब मैं शादी करुंगा तो मुझे नहीं लगता कि मैं किसी को अपनी शादी में बुलाउंगा।" हाल ही में सैफ और करीना की शादी में शरीक होने को लेकर पूछने पर सलमान ने कहा "चूंकि मुझे अभी तक किसी तरह का निमंत्रण नहीं मिला है तो मुझे नहीं लगता कि ये शादी हो रही है।"
ज्ञात हो कि पिछले कई महीनों से सैफ और करीना की शादी को लेकर हर रोज एक नयी अफवाह सामने आ रही है लेकिन अभी तक इस शादी से जुड़ी सच्चाई एक राज ही बनकर है। वैसे तो इस वक्त शादी की तारीख और वेन्यू को लेकर काफी खबरें आ चुकी हैं लेकिन खुद सैफ और करीना अपनी शादी को लेकर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से बच रहे हैं। हालांकि सैफ की मां शर्मिला ने मीडिया को सैफ की शादी को लेकर आश्वस्त कर दिया है लेकिन फिर भी जब तक खुद सैफ करीना इस शादी को लेकर कुछ कंफर्म नहीं करते तब तक किसी के कुछ भी कहने का कोई असर नहीं होगा।
साथ ही सलमान खान का अपनी शादी में किसी को ना बुलाने की बात भी काफी अजीब है क्योंकि सलमान की शादी की खबर सुनने को तो उनके फैन्स कब से बेताब हैं और ऐसे में ये सुनने के बाद की सलमान चोरी छुपे शादी कर लेंगे और किसी को बताएंगे भी नहीं ये तो वाकई शॉकिंग है


















