Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

स्टार की ज़िंदगी नहीं जीना चाहते सलमान

Posted by:
Published: Thursday, September 20, 2012, 18:39 [IST]

Salman Khan Dont Want To Live Star Life

बॉलीवुड के आज के सुपरस्टार सलमान खान के पास अनगिनत फैन फोलोइंग है। एक एक्टर के तौर पर सलमान को जितना प्यार और शोहरत मिली है उसे पाने को बॉलीवुड का हर एक्टर बेकरार है। लेकिन इतनी शोहरत और कामयाबी पाने के बावजूद सलमान खान का कहना है कि वो स्टार की जिंदगी नहीं जीना चाहते बल्कि वो एक आम इंसान की जिंदगी जीना चाहते हैं।

सलमान खान का मानना है कि स्टार के साथ एक तरह का बंधन भी आता है जो आपकी जिंदगी को जकड़ कर रखता है और सलमान इस बंधन से अलग रहना चाहते हैं। एक स्टार होने के नाते आपकी निजी ज़िंदगी बिल्कुल खत्म हो जाती है और आपकी हर पर्सनल बात पब्लिकली डिस्कस होने लगती है। आप खुलकर कहीं जा नहीं सकते एक फ्री ज़िंदगी नहीं जी सकते। हर समय आपको अपने फैन्स और अपने आस पास के लोगों का ध्यान रखना पड़ता है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान ने कहा "मैं इकलौता ऐसा इंसान हूं जो की स्टार की ज़िंदगी नहीं जीना चाहता। मैं खाना चाहता हूं, अपने दोस्तों के साथ मजे करना चाहता हूं और खूब घूमना चाहता हूं। मैं वो बंधन नहीं चाहता जो हर स्टार को बांध के रखती है।" साथ ही सलमान ये भी कहा कि उन्हें ये भी पसंद है कि लोग उनके काम की तारीफ करें उन्होंने कहा हां मुझे बहुत अच्छा लगता है "जब ढ़ेर सारे लोग मेरे काम की तारीफ करते हैं। मुझे लगता है कि मैं जिस तरह से लोगों से बात करता हूं मेरा लोगों के साथ एक रिश्ता बन जाता है। मैं बहुत ईमानदार हूं और अपने दिल की सुनता हूं इसलिए मैं लोगों से खुद को कनेक्ट कर पाता हूं।"

English summary
Salman Khan is one of the most famous stars of Bollywood today. The actor has got huge fan following. But Salman Khan says that he does not want to live the life of a star as he does not want the trappings that come with being a star.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
IPL, Rajiv Gandhi International Stadium, Uppal, Hyderabad
Kolkata Knight Riders: 33 / 1, 6 Overs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
IPL, Subrata Roy Sahara Stadium, Gahunje
Pune Warriors won by 38 runs