Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

शाहरुख और आमिर भी बन सकते हैं सलमान

Posted by:
Published: Tuesday, September 18, 2012, 15:49 [IST]

Salman Can Become Shahrukh Aamir Both

बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान के सामने बोलने से पहले हर किसी को कम से कम दस बार सोचना चाहिए क्योंकि सलमान खान के पास हर बात का जवाब है और अगर आप सल्लू भाई से पंगा लेना चाहते हैं तो ये सोच लीजियेगा कि खतरे की घंटी कभी भी बज सकती है। आप सोच रहे होंगे की माजरा क्या है? तो आपको बता दें कि करण जौहर ने हाल ही में तीनों खानों के ऊपर कमेंट करते हुए कहा कि वो अगर तीनों खानों के साथ काम करेंगे तो वो हॉस्पिटल पहुंच जाएंगे। इस बात को सुनकर सलमान भला कैसे चुप रहते उन्होंने तुरंत ही करण को जवाब देते हुए कहा कि वो चाहें तो एक साथ शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान तीनों बन सकते हैं।

एक न्यूजपेपर से बातचीत के दौरान सलमान खान ने कहा "मैं बहुत खुश हूं कि आप करण से मुझस मिलने से पहले मिले। सबसे पहले तो मुझे ये बताइये कि किन तीन खानों की बात कर रहे हैं आप? बोलने में क्या जाता है। फिर भी मैं तीनों खानों का रोल एक साथ निभा सकता हूं। मैं शाहरुख की रा.वन का लुक, अपनी दबंग का लुक और आमिर की गजनी का लुक तीनों निभा सकता हूं।"

करण जौहर को शायद ये पता नहीं था कि सलमान उनकी तरफ फेंकी गई हर ईंट का जवाब पत्थर से देते हैं। और इस बार भी वैसा ही हुआ। इस वक्त वैसे भी हर निर्देशक सलमान संग काम करने को बेकरार हो रहा है और कुछ समय से करण के सितारे भी कुछ कमाल नहीं दिखा रहे तो ऐसे में सलमान संग ये कोल्ड वार करण को महंगी पड़ सकती है। इसलिए हमारी तो यही राय है कि करण अगली बार से सलमान के लिए कुछ भी बोलने से पहले सोच लीजियेगा। 

English summary
Salman Khan is the good human being but One should think thrice before speaking anything about him. But Karan Johar was possibly not aware of this. Karan had recently said that he has to end up in the hospital, if he does a film with all the three Khans in Bollywood.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Eliminator , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Raj kumar Bhalotia on
Raj kumar Bhalotia on
purushottam morwal on
Krishna Reddy on