Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

हिरोईन के लिए गणपति के दरबार में करीना

Posted by:
Updated: Thursday, September 20, 2012, 15:36 [IST]

21 सितंबर को करीना का जन्मदिन है, इस दिन का करीना को बेसब्री से इंतजार रहता है लेकिन इस बार यह दिन उनके लिए पहले से भी ज्यादा खास होने वाला है,  वजह है करीना की फिल्म हिरोईन, जो कल ही थियेटर पहुंच रही है। इस फिल्म में एक चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाने वाली करीना ने दावा किया है कि हिरोईन को देखने के बाद लोग तो इसे नेशनल अवार्ड देने की जिद करेंगे। करीना और मधुर भंडारकर, जो कि हिरोईन के निर्देशक हैं, ने मिलकर जमकर हिरोईन का प्रमोशन किया है। कोई टीवी शो, कोई डेली सोप ऐसा बचा नहीं होगा जहां करीना ने हिरोईन के कसीदे नहीं पढ़े।

लेकिन कहते हैं ना कि बिन दाता से सब कुछ सूना होता है इसलिए अपनी फिल्म की कामयाबी की आखिरी गुहार लगाने करीना पहुंची गणेश जी के शरण में।  नवीं मुंबई के गणेश पंडाल में पहुंचकर सबसे पहले करीना ने बाबा के दर्शन किये और उनसे अपनी कामयाबी का आशिर्वाद मांगा।

करीना के साथ मधुर भंडारकर भी थे। बुधवार से ही गणेश उत्सव शुरू हुआ है। पिंक कलर की साड़ी पहने जब करीना गणेश पंडाल के अंदर पहुंची तो वहां लोगों का तांता लग गया हर कोई बस करीना की एक झलक पाने को बेताब दिखा। करीना ने हाथ हिलाकर सबको धन्यवाद दिया और इल्तजा की सब लोग उनकी फिल्म हिरोईन को एक बार जरूर देखें।

मीडिया से बात करते हुए करीना ने कहा कि उन्होंने और मधुर ने अपना काम कर दिया है अब फैसला जनता के हाथ में है। बाबा की कृपा रही उन्हें जरूर सफलता मिलेगी। फिल्म हिरोईन में करीना के साथ रणदीप हुड्डा भी है। फिल्म का गाना हलकट जवानी पहले ही  काफी हिट हो चुका है। देखते है बॉक्सऑफिस पर हिरोईन क्या कमाल करती है?

 
Story first published:  Thursday, September 20, 2012, 15:21 [IST]
English summary
Kareena & Madhur promote 'Heroine' at Ganesha Pandal. Kareena Kapoor taking Blessing of Lord Ganesh.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
    Upcoming Matches
Indian Premier League 2013 - Final at Eden Gardens Sun 26th May IPL
IRE Vs PAK - 2nd ODI at Castle Avenue Sun 26th May ODI
ENG Vs NZ - 1st ODI at Lord's Cricket Ground Fri 31st May ODI
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on