Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

विद्या जितनी डर्टी ना हो सकीं हीरोइन करीना

Posted by:
Published: Sunday, September 23, 2012, 16:12 [IST]

Heroine Kareena Box Office Collection 16 Crores

हिरोइन फिल्म के रिलीज होने से पहले फिल्म को लेकर कई खबरें आ रही थीं। फिल्म के निर्देशक मधुर भंडारकर और करीना कपूर दोनों ने इस फिल्म को अब तक की सबसे स्पेशल फिल्म बताया। साथ ही ये भी कहा गया कि हीरोइन से करीना विद्या बालन की कहानी और प्रियंका की फैशन को पीछे छोड़ देंगी। फिल्म के रिलीज के पहले ही दिन करीना कपूर की हिरोइन विद्या की कहानी और फैशन को दूर दूर तक छू नहीं पाई। लेकिन शनिवार तक हिरोइन ने विद्या की कहानी और प्रियंका की फैशन को तो पीछे छोड़ दिया लेकिन वो विद्या की महिला प्रधान फिल्म दि डर्टी पिक्चर को दूर-दूर तक छू नहीं पाईं।

ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले ही करीना ने कहा था की उनकी हिरोइन प्रियंका चोपड़ा की फैशन से काफी बेहतर है। लेकिन प्रियंका ने इस बात का करारा जवाब देते हुए कहा कि जब तक किसी को नेशनल अवॉर्ड ना मिले तो अंगूर खट्टे हैं। हालांकि बाद में करीना ने बात को संभालते हुए कहा कि प्रियंका की फैशन में एक्टिंग का उन्हें काफी पसंद आई थी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रियंका बहुत दमदार एक्टर हैं।

प्रियंका के बाद करीना ने ये भी कहा कि अगर वो किसी दिन सुबह विद्या बालन बनकर उठें तो वो बहुत डर्टी फील करेंगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि उनके आइटम सांग हलकट जवानी को देखकर सभी कैटरीना और विद्या को भूल जाएंगे लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ। आखिरकार करीना का ये बड़बोलापन उन्हें ले ही डूबा और हिरोइन बॉक्स ऑफिस पर विद्या बालन की डर्टीनेस के आगे हार गई। 

हिरोइन ने पहले वीकेंड पर अब तक कुल 16 करोड़ कमाए हैं। भारत में इसका बिजनेस कुछ खास नहीं है लेकिन विदेशों में इस फिल्म को जरुर काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही हिरोइन के खास ना चलने के पीछे एक वजह है रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा की बर्फी जिसके कलेक्शन में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। और साथ ही अब ये फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड में नॉमिनेट भी की जा चुकी है तो अब तो बर्फी की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर और भी मजबूत हो जाएगी ऐसे में हिरोइन को और भी नुकसान हो सकता है।

English summary
Kareena Kapoor's Heroine has opened to a good response at the Indian Box Office and it has shattered the records of Madhur Bhandarkar's previous movie Fashion starring Priyanka Chopra and Vidya Balan's Kahaani. But it has failed to beat the first day collection of Vidya Balan's blockbuster film The Dirty Picture.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Qualifier 1 , Feroz Shah Kotla, Delhi
Chennai Super Kings won by 48 runs
My Place My Voice
purushottam morwal on
Krishna Reddy on
purushottam morwal on
Nand Kishore Tiwari onNo two