Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

डर्टी पिक्चर से बिल्कुल अलग है हीरोइन

Posted by:
Published: Thursday, September 20, 2012, 19:08 [IST]

Heroine Is Different From The Dirty Picture

मधुर भंडारकर की इस हफ्ते रिलीज हो रही फिल्म हीरोइन की तुलना कई बॉलीवुड फिल्मों की जा रही है। सबसे पहले तो ये बोला गया कि ये फिल्म भी मधुर की पिछली दो फिल्मों 'पेज 3 और 'फैशन' के जैसी ही होगी क्योंकी फैशन और 'पेज 3' में फिल्म इंडस्ट्री, सोसाइटी और पेज 3 सेलीब्रिटीज की जिंदगी के कुछ अनछुए पहलुओं को दिखाया गया था और इन फिल्मों के लिए मधुर भंडारकर को कई अवॉर्ड भी मिले थे। पहले तो मधुर और करीना ने लोगों को ये क्लीयर कर दिया कि ये फिल्म फैशन या फिर पेज 3 से बिल्कुल अलग है लेकिन अब कहा जा रहा है कि 'हिरोइन' फिल्म विद्या बालन की 'डर्टी पिक्चर' से काफी मिलती जुलती है।

दि डर्टी पिक्चर एक सिल्क नाम की साउथ एक्ट्रेस की कहानी थी जो अपनी ज़िंदगी में कामयाबी पाने के लिए ऐसे रास्तें अपनाती है जो उसकी जिंदगी को पूरी तरह से बदल कर रख देते हैं। सिल्क को कामयाबी तो मिलती है लेकिन ये कामयाबी सिर्फ कुछ समय के लिए होती है। एक समय आता है जब सिल्क को देख देख कर लोग बोर हो जाते हैं और फिर उसे छोड़ किसी नयी हिरोइन को पसंद करने लगते हैं। सिल्क जिस इंसान से प्यार करती है वो शादी शुदा होता है और सिल्क का फायदा उठाकर उसे छोड़ देता है फिर सिल्क की जिंदगी में कोई और आता है लेकिन सिल्क खुद ही अपना करियर और अपनी जिंदगी बर्बाद कर लेती है।

हिरोइन फिल्म में भी करीना कपूर का किरदार कुछ ऐसा ही है अपने करियर को अपने प्यार के लिए बरबाद कर देने वाली माही अपनी जिंदगी में ऐसे मुकाम पर पहुंचती है जहां उसके पास कुछ नहीं बचता ना प्यार, ना फैन्स, ना शोहरत और ना ही पैसा। लेकिन मधुर भंडारकर का कहना है कि उनकी फिल्म दि डर्टी पिक्चर से बिल्कुल अलग है। उनकी हिरोइन करीना डर्टी पिक्चर की सिल्क से कहीं से भी मेल नहीं खाती। अब अनुराग बसु की इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। फिल्हाल हर किसी को इंतजार है 21 अक्टूबर का जब करीना की फिल्म हिरोइन सिनेमाहॉल में रिलीज होगी।

English summary
Madhur Bhandarkar says that his movie Heroine is totally different from Vidya Balan's The Dirty Picture. Earlier it was said that Heroine movie story is similar to Madhur Bhandarkar's Faishion and Page 3.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
2nd Test , Headingley, Leeds
Match starts at 03:30 pm IST  
Qualifier 2 , Eden Gardens, Kolkata
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on