Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

राज़ 3 में विद्या से भी ज्यादा डर्टी हुई बिपाशा

Posted by:
Published: Saturday, September 15, 2012, 12:23 [IST]

Bipasha Basu Gets More Dirty Than Vidya

'दि डर्टी पिक्चर' में विद्या बालन ने जो अदाएं दिखाई थीं उन्हें देख हर कोई उनका कायल हो गया। इस फिल्म से उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला लेकिन हाल ही में रिलीज हुई हॉरर थ्रिलर राज़ 3 में बिपाशा ने विद्या को भी पीछे छोड़ दिया। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि बिपाशा ने इस फिल्म में काफी बोल्ड एक्टिंग की है लेकिन किसी को अंदाजा भी नहीं था कि बिपाशा विद्या को भी पीछे छोड़ देंगी।

हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने राज़ 3 के बिजनेस को बाकी फिल्मों से कंपेयर करते हुए लिखा मर्डर 2 पहला हफ्ता 36.5 करोड़, दि डर्टी पिक्चर 1हफ्ते 52.5 करोड़, जन्नत 2, राज़ 3 1हफ्ता 55.25 करोड़। यानी कि राज़ 3 ने दि डर्टी पिक्चर को भी पीछे छोड़ दिया। राज़ 3 में बिपाशा ने अपनी एक्टिंग से सभी को हैरान कर दिया। एक बार फिर से बंगाली बाला का जादू बॉक्स ऑफिस पर चल गया।

बिपाशा बसु के चलते राज़ 3 इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई है साथ ही राज़ 3 इमरान हाशमी और भट्ट कैंप की अब तक की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। अब तक राज़ 3 ने कुल 55 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस किया है। अभी भी राज़ 3 बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा कलेक्शन कर रही है और कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म इस हफ्ते तक 1 करोड़ तक का बिजनेस करेगी। फिल्हाल 14 सितंबर को बर्फी के रिलीज होने के बाद राज़ 3 के कलेक्शन में कुछ कमी जरुर आएगी।

English summary
Raaz 3 has become one of the greatest opener of the year. With her bold acting Bipasha Basu left behind Vidya Balan. Raaz 3 has collected 55.5 crore in one week whereas The Dirty Picture has collected over 52.5 crore in one week.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
    Upcoming Matches
CSK Vs MI - Qualifier 1 at Feroz Shah Kotla Tue 21st May IPL
RR Vs SUN - Eliminator at Feroz Shah Kotla Wed 22nd May IPL
IRE Vs PAK - 1st ODI at Castle Avenue Thu 23rd May ODI
My Place My Voice
Nand Kishore Tiwari onNo two
CA Satish Shetty onJD
purushottam morwal on
prakashji on