बेंगलूरु। बॉलीवुड के ऐक्शन हीरो अजय देवगन की पहली फिल्म फूल और कांटे आपको याद होगी, जिसमें उनकी एंट्री मोटरसाईकिलों पर एक स्टंट के साथ हुई थी। असल में उसी स्टंट के साथ अजय ने सिल्वर स्क्रीन पर भी एंट्री की थी। वह स्टंट काफी फेमस हुआ था। अब एक बार फिर ठीक वैसा ही स्टंट सन ऑफ सरदार में किया है। बस फर्क यह है कि इस बार मोटरसाईकिलों नहीं, बल्कि घोड़े हैं।
फिल्म सन ऑफ सरदार का प्रोमो गुरुवार को बाजार में आया, जिसमें यह स्टंट देखने को मिला। वैसे अगर कोई और हीरो यह स्टंट करता, तो लोग चकित होते, लेकिन चूंकि ये अजय देवगन थे, इसलिये सभी उनकी स्टाइल से पहले ही वाकिफ थे। वैसे एक बात माननी पड़ेगी, कि मोटरसाईकिल या कार पर ऐसा करना तो आसान है, लेकिन घोड़ों पर करना, इतना आसान नहीं। स्टंट का वीडियो।
फूल और कांटे
अजय देवगन ने पहली बार फिल्मी पर्दे पर जब दो मोटरसाईकिलों पर सवार होकर एंट्री की तो सभी चौंक गये। 90 के दशक की हिट फिल्मों में से एक फूल और कांटे में अजय देवगन के साथ मधु थीं, जो बाद में ज्यादा फिल्मों में नहीं दिखीं। यह फिल्म ऐक्शन, रोमांस और कॉमेडी से भरपूर थी, जो कॉलेज लाइफ में होने वाले लव अफेयर पर आधारित थी। अजय को कॉलेज में ही मधु से प्यार हो जाता है और फिर वो शादी करते हैं। इस शादी के खिलाफ मधु के पिता दोनों पर जुल्म ढाहते हैं। फिर कहानी नया मोड़ लेते हुए हेप्पी एंडिंग में पहुंचती है। इसमें अरुणा ईरानी और जगदीप ने भी बेहतरीन कॉमेडी की है।
फिल्म मेकिंट टीम के एक सदस्य ने बताया कि फिल्म में पहले अजय देवगन घोड़े पर सवार होकर एंट्री करने वाले थे। उन्होंने कुछ शॉट भी दिये, लेकिन फिर अचानक डायरेक्टर ने पुराने कॉन्सेप्ट पर काम करने का आईडिया दिया, जिसे अजय ने तुरंत ऐक्सेप्ट कर लिया। वैसे इसे देखते हुए यक कहना गलत नहीं होगा कि एक दिन अजय देवगन हवाई जहाज पर स्टंट करेंगे।
































