Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

जिस्म 3 में सन्नी नहीं नतालिया कौर नज़र आएंगी

Posted by:
Published: Monday, August 6, 2012, 11:19 [IST]

मुंबई। 'जिस्म 2' सिनेमाहॉलों में लग भी गई और लोगों को निराश भी कर गई। सिनेमाहॉल जाते समय लोगों के चेहरे पर जो भाव थे वहां से बाहर निकलते समय वो भाव निराशा में बदल गए थे। शायद पूजा भट्ट ने 'जिस्म 2' के प्रमोशन के दौरान जो वादे किये थे वो उन्हें पूरा नहीं कर पाईं। अब पूजा जिस्म के तीसरे सीक्वल की तैयारी में हैं और बताया जा रहा है कि इसके तीसरे सीक्वल में सन्नी लियोन की जगह नतालिया कौर नज़र आएंगी।

'जिस्म 2 के रिलीज होने के कुछ दिन पहले ही खबर आई कि फिल्म के पोस्टर में जिस लड़की को सफेज भीगी हुई और पारदर्शी चादर में लिपटा हुआ दिखाया गया है वो सन्नी का नहीं बल्कि नतालिया कौर का है जो की ब्राजील की मॉडल हैं। निर्देशक राम गोपाल वर्मा का कहना है कि नतालिया उनकी खोज है उन्होने सबसे पहले नतालिया को अपनी फिल्म 'डिपार्टमेंट' में एक आइटम सांग के लिए साइन किया था।

'जिस्म 3' के बारे में बताते हुए पूजा ने कहा "अभी कुछ कहना बहुत जल्दी होगा। जब मैं जिस्म 2 बना रही थी तो लोगों ने पूछा कि क्या इसमें बिपाशा होंगी और अब लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या मेरी अगली फिल्म में सन्नी होंगी। मेरे लिए सबसे ज्यादा मनोरंजक होगा कि मैं एक बार फिर से एक नई फैंटसी बनाउं।"

तो अब पूजा की 'जिस्म 3' में कौन नई फैंटसी होगी ये तो वक्त ही बातएगा फिल्हाल ये जरुर कह सकते हैं कि पूजा की 'जिस्म 2' सच में एक फैंटसी निकली जो की सच में तब्दील ना हो सकी।

English summary
Jism 2 star Sunny Leone will not be seen in its third sequel. Pooja might cast Nathalia Kaur for Jism 3.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
1st Preliminary Final , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Nand Kishore Tiwari onNo two
CA Satish Shetty onJD
purushottam morwal on
prakashji on