Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

15 लाख में बिका किशोर कुमार का गाना, शम्मी की जैकेट आमिर को मिली

Posted by:
Published: Wednesday, August 1, 2012, 18:18 [IST]

Kishore Kumar Last Song Sold For 15 Lakh

दिल्ली। आमिर खान ने आखिरकार बॉलीवुड के याहू एक्टर शम्मी कपूर की जैकेट अपने नाम कर ली। आमिर ने औशियन सिनेफैन ऑक्शन के दौरान छह चीजों के लिए बोली लगाई थी उनमें से एक है शम्मी कपूर की जैकेट। आमिर इस नीलामी के दौरान कुल 2,38,000 लाख रुपये खर्च किए।

यह ऑक्शन मंगलवार 31 जुलाई को दिल्ली में शुरु हुए 12वें ओशियन सिनेफैन फिल्म फेस्टिवल का एक हिस्सा था। इस ऑक्शन के दौरान कुल 69.55करोड़ की कमाई हुई। आमिर और उनकी पत्नी किरण राव ने नीलामी के दौरान वहां उपस्थित छह चीजों की बोली के दौरान कुल 2,38,000रुपये खर्च किये जिसमें से 88,000रुपये शम्मी कपूर की जैकेट के लिए दिये गए थे।

गुड़गांव के एंटरटेनमेंट हब किंगडम ऑफ ड्रीम्स ने इस नीलामी के दौरान किशोर कुमार के आखिरी गाने के लिए बोली लगाई और 15.6लाख रुपये में इस खरीद लिया। इस गाने को किशोर कुमार ने अपने निधन से तीन दिन पहले ही रिकॉर्ड किया था। किंगडम ऑफ ड्रीम्स अब इस गाने को अपने म्यूसिकल शो झूमरु के लिए प्रयोग करेंगे।

इस नीलामी में सुपरहिट फिल्मों आन, मदर इंडिया, दिल दिया दर्द लिया और लीडर के पोस्टर और साथ ही राजेश खन्ना की फिल्मों आराधना,अमर प्रेम और अंदाज के पोस्टर भी मौजूद हैं। नीलामी की खास वस्तुओं में देव आनंद द्वारा साइन किये गए 45 ब्लैक एंड व्हाइट फोटोग्राफ्स, सत्यजीत रे द्वारा डिजाइन किये गए पोस्टर, मुजफ्फर अली की फिल्म उमराव जान में फारुख शेख द्वारा पहनी गई अगूंठी, और लगान फिल्म में आमिर खान और उनकी क्रिकेट टीम द्वारा साइन किया गया क्रिकेट बैट शामिल है।

English summary
Aamir Khan bid for Shammi Kapoor's jacket and now he own it. Gurgaon-based entertainment hub Kingdom of Dreams successfully got Kisore Kumar's last song for Rs 15.6 lakh.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter