Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

सेट पर काम करने वालों के वेतन पर चुप हैं 'बोल बच्चन'

Posted by:
Published: Wednesday, August 1, 2012, 17:33 [IST]

मुंबई। अष्टविनायक प्रोडक्शन हाउस एक बार फिर से अपने चैक के बाउंस हो जाने को लेकर चर्चा में हैं। उन्होने इस बार अपनी फिल्म 'बोल बच्चन' के सेट पर काम करने वालों को वेतन नहीं दिया है। इससे पहले भी एक बार फाइनेन्सर राजू शाह ने अष्टविनायक के मालिक द्वारा दिये गए चैक के बाउंस हो जाने पर उन्हें कोर्ट तक पहुंचाया था।

बताया जा रहा है कि 'बोल बच्चन' के सेट पर काम करने वाले लोगों का वेतन देने के लिए अष्टविनायक ने पहले एक्सिस बैंक का चैक दिया था जिसपर 24,55,654 का अमाउंट लिखा था पहले वो चैक बाउंस हो गया। उसके बाद उसी अमाउंट का येस बैंक का चैक दिया गया और वो भी बाउंस हो गया।

मजदूर यूनियन के वाईस चैयरमैन प्रेम सिंह ठाकुर ने बताया "ये पैसे उन मजदूरों के हैं जिन्होने बोल बच्चन के सेट पर काम किया था। क्या किया जा सकता है? 24,55,654 रुपये की रकम बकाया है। सर में दर्द हो गया अष्टविनायक को समझाते समझाते। लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिल रहा।"

प्रेम सिंह ने और आगे कहा "यह बहुत ही दुख की बात है। बोल बच्चन ने 100 करोड़ कमाए हैं। तो फिर वो उस बड़ी रकम से वो इनकी मजदूरी क्यों नहीं दे रहे हैं? उन मजदूरों को दिहाड़ी पर रखा गया था। ईद का त्योहार सर पर है और उन मजदूरों में से अधिकतर मुसलमान हैं। क्या वो ईद ना मनाएं?"

फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी की तारीफ करते हुए प्रेम सिंह ने कहा "उन्होने हमें पैसे दिलाने की पूरी कोशिश की। बल्कि बोल बच्चन टीम में सिर्फ वही एक हैं जो हमारे लिए खड़े हुए। लेकिन उनकी कोशिश से कोई मदद नहीं हुई।"

English summary
Bol Bachchan production team has not paid the wages of the crew members who worked on sets. They have given cheque two times but both the cheques bounced.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
IPL, Rajiv Gandhi International Stadium, Uppal, Hyderabad
Sunrisers won by 5 wickets
IPL, Subrata Roy Sahara Stadium, Gahunje
Pune Warriors won by 38 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 170 runs