Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

काका आपके फैन्‍स आपसे कोई नहीं छीन सकता...

Posted by:
Updated: Thursday, July 19, 2012, 18:10 [IST]

Whole Bollywood Mourns Over Rajesh Khanna Death

बॉलीवुड के सुपर स्‍टार रहे राजेश खन्‍ना का लम्बी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। काका की मौत से बॉलीवुड के अलावा सारे देश में शोक की लहर दौड़ गयी है।

देखें काका की अंतिम यात्रा की तस्‍वीरें जो आपकी आंखों को नम कर देंगी

राजेश खन्ना का देहांत उनके घर आशीर्वाद में हुआ है। काका की मौत की खबर आते ही सोशल नेटवर्किंग साईट ट्विटर और फेसबुक पर लोगों ने अपने-अपने शब्‍दों में श्रद्धांजलि अर्पित की है।

राजेश खन्‍ना की याद में किये गये ट्वीट्स साफ कह रहे हैं कि उनके फैन्‍स हमेशा उनके ही रहेंगे।

@ रितुपर्णा घोष - टीवी प्रोड्यूसर रितुपर्णा घोष ने ट्वीट करते हुए कहा है कि पिछले एक दशक से जब राजेश खन्ना गुमनामी के अंधेरों में जी रहे थे तो किसी ने कुछ नहीं कहा आज सब को उनकी याद आ गयी।

@ राइमा सेन - राइमा ने ट्वीट किया है कि आपके फैन्स हमेशा ही आपके रहेंगे।

@ प्राची कदम - राजेश खन्ना की एक फैन प्राची ने काका की एक फिल्म की कुछ पंक्तियाँ उठाते हुए ट्वीट किया है कि मौत तो एक कविता है इस बात को काका ने चरितार्थ कर दिया।

@ डेरेक ओ ब्रायन - टीएमसी सांसद डेरेक ने ट्वीट किया है कि वे अपने कॉलेज के दिनों में क्लास बंक करके उनकी फिल्मो का टिकट ब्लैक में लेते थे।

@ विशाल ददलानी - म्यूजिक कम्पोजर विशाल ददलानी ने ट्वीट किया है की राजेश खन्ना की मौत पूरे बॉलीवुड के लिए एक बहुत बड़ा धक्का है। आज बॉलीवुड का एक बहुत बड़ा सितारा कहीं दूर जा चूका है।

@ नेहा धूपिया - अभिनेत्री नेहा धूपिया ने कहा है की राजेश खन्ना साहब अपने आप में स्टारडम थे। उनका जादू हमेशा बरकरार रहेगा।

@ आरजे पल्लवी - रेडियो से जुडी आरजे पल्लवी ने ट्वीट किया है कि मेरी पसंदीदा फिल्म बावर्ची थी जिसे मैंने 100 बार देखा था और इस फिल्म को मई बार बार देखना चाहूंगी।

@ अंजना सुखानी- अभिनेत्री अंजना सुखानी ने कहा है कि मैं अपने आपको भाग्यशाली मानती हूँ कि मैंने राजेश जी के साथ काम किया वो एक लैजेंड थे, जो हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।

@ हंसिका मोटवानी- अभिनेत्री हंसिका का मानना है कि राजेश साहब को हमेशा ही याद रखा जायगा।

@ सोनू सूद - अभिनेता सोनू सूद ने ट्वीट किया है कि मेरी नजरों में असल सुपर स्टार राजेश साहब ही हैं जिनसे मैं अभी कुछ दिनों पहले ही मिला था।

@ अभिजीत सावंत - अभिजीत ने ट्वीट किया है कि राजेश जी बॉलीवुड में हर नए आने वाले के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं ।

@ कुमाल कोहली - बॉलीवुड में सबसे पहले सुपर स्टार शब्द राजेश खन्ना के लिए इस्तेमाल किया गया । उनकी अदा उनकी मुस्कुराहट हमेशा याद कि जायगी।

@ शिबानी कश्यप - शिबानी ने कहा है कि हम काका कि उन पंक्तियों को कभी नहीं भूल पाएंगेजहाँ उन्होंने कहा था कि हम सब तो रंगमंच की कठपुतलियां हैं जिनकी डोर ऊपर वाले की उंगलियों में बंधी है। कब कौन कहां उठेगा ये कोई नहीं बता सकता।

@ फराह खान - फराह ने ट्वीट किया है कि मैंने अभी अभी काका की मौत की खबर सुनी है और मुझे उनके निधन पर बहुत दुःख है भगवन उनकी आत्मा को शांति दे।

@ दिव्या दत्ता - अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने अपने ट्वीट में कहा है कि आज उस सुपर स्टार का अंत हो गया जो परदे पर रोमांस लेकर आया था।

इनके अलावा तरन आदर्श, श्रुति सेठ, मंदिरा बेदी समेत तमाम लोगों ने राजेश खन्‍ना के निधन पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया।

Story first published:  Wednesday, July 18, 2012, 15:07 [IST]
English summary
Yesteryear Bollywood superstar Rajesh Khanna, who was ailing for sometime, died at his Bandra residence today, family sources said. The 69-year-old actor, who had been in and out of hospital since April, was discharged from the Lilavati hospital two days back. Just after the news of Khanna's death he has became the latest trend on twitter and whole bollywood is showing their concern over Rajesh Khanna's death.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England: 180 / 6, 59 Overs
IPL, M Chinnaswamy Stadium, Bangalore
Royal Challengers Bangalore won by 24 runs
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Kings XI Punjab won by 50 runs