
मुंबई। बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर ने आज ही अपने आज तक के अपने साथ सबसे लंबे समय रह रहे साथी के साथ फोटोशूट कराया। ये साथी कोई और बल्कि उनका डॉग काइजर है। शाहिद ने फोटो शूट पूरे मॉडल स्टाइल में किया।
शाहिद से अपने इस साथी के साथ कराए गए फोटो शूट के बारे में पूछने पर शाहिद ने कहा "काईजर जो मेरा अब तक का सबसे लंबे समय तक कम्पेनियन रहा है। सब लोग उसके साथ मेरी कुछ तस्वीरें चाहते थे तो मैं उसे आज यहां लेकर आया और उसके साथ फोटोशूट कराया। उसकी उम्र थोड़ी ज्यादा है इसलिए उसे इस तरह परेशान करके मुझे बहुत बुरा लग रहा है। मैने बहुत पहले भी एक बार इसके साथ फोटोशूट किया था जब वो डेढ़ साल का था। करीब 7 साल पहले।"
हाल ही में शाहिद कपूर ने फैशन मैगजीन हाइब्लिट्ज के लिए भी फोटो शूट किया था। इस बारे में पूछने पर उन्होने कहा "हाईब्लिट्ज एक बहुत ही बेहतरीन मैगजीन है। इसमें फैशन और जिंदगी से जुड़ी सभी खूबसूरत और बेहतरीन चीजों के बारे में लिखा जाता है। यह बहुत मनोरंजक मैगजीन है मैं हमेशा इसे पढ़ता हूं खासतौर पर अगर आप किंगफिशर से सफर कर रहे हैं तो यह हमेशा उसमें मौजूद रहती है। अगर आप यंग और फनी करना चाहते हैं तो इसके लिए ये मैगजीन अच्छी है।"
हाल ही में शाहिद कपूर की प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म 'तेरी मेरी कहानी' रिलीज हुई थी बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्हाल शाहिद मनीष शर्मा की फिल्म 'नेक्स्ट' शाहिद की अगली फिल्म होगी।


















