Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

बॉलीवुड के काका राजेश खन्ना का निधन

Posted by:
Updated: Wednesday, July 18, 2012, 15:41 [IST]

Rajesh Khanna Is Critically Unwell

कल ही मुम्बई के लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हुए बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना की तबियत बिगड़ने के बाद बुधवार को काका का निधन हो गया।

20 जून को लीवर में  खराबी के चलते राजेश खन्ना को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सोमवार को ही  लगभग 15 दिनों बाद राजेश खन्ना को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। आज 18 जुलाई को दोपहर में ही उनकी तबियत एक बार फिर से खराब हो गई। राजेश खन्ना को लीवर की खराबी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को जब अस्पताल से उन्हें डिस्चार्ज कराया गया तब भी उनका लीवर पूरी तरह से ठीक नहीं था।

इस समय राजेश खन्ना के घर पर उनकी पत्नी डिंपल कपाडिया , बेटी ट्विंकल खन्ना और बाकी कई रिश्तेदार मौजूद हैं। साथ ही डॉक्टर भी इस समय राजेश खन्ना के इलाज में लगे हुए हैं। अक्षय कुमार की मौजूदगी से अभी कोई भी वाकिफ नहीं है। उनके घर के बाहर उनके फैन्स भारी संख्या में एकत्रित हो चुके हैं।

राजेश खन्ना को 70के दशक का सुपरस्टार कहा जाता है। अपने अब तक के करियर में लगभग 150 से ज्यादा फिल्मे कर चुके राजेश खन्ना को बॉलावुड के काका के नाम से जाना जाता है। वर्ष 1973 में डिंपल कपाडिया और राजेश खन्ना की शादी हुई थी और उसके बाद 1984 में डिंपल कपाडिया और राजेश खन्ना अलग हो गए थे।

Story first published:  Wednesday, July 18, 2012, 12:37 [IST]
English summary
Bollywood first superstar Rajesh Khanna is critically unwell. His family and his relatives are there in his house Ashirwad in Mumbai.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
    Upcoming Matches
ENG Vs NZ - 2nd Test at Headingley Fri 24th May Test
Indian Premier League 2013 - 3rd Preliminary Final at Eden Gardens Fri 24th May IPL
Indian Premier League 2013 - Final at Eden Gardens Sun 26th May IPL
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on