Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

बॉलीवुड फेस्टिव सीजन-सल्लू (ईद), इमरान (बकरीद) और शाहरुख (दीवाली)

Posted by:
Published: Sunday, July 8, 2012, 18:37 [IST]

Imraan Bakri Eid Salman Eid And Shahrukh Diwali

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के ईद के और शाहरुख खान के दीवाली पर चलने वाले जादू से हर कोई वाकिफ है अब हर कोई इस जादू को आजमाना चाहता है। इस लिस्ट में शामिल हुआ है इमरान हाशमी का नाम। सीरियल किसर इमरान की इस साल रिलीज हुई फिल्में काफी सफल रही हैं और अपनी सफलता को बरकरार करते हुए वो भी इन बॉलीवुड फेस्टिव सीजन को आजमाना चाहते हैं।

इमरान अपनी अगली फिल्म 'रश' को इस साल बकरीद पर रिलीज करने वाले हैं। ज्ञात हो कि सलमान खान अपनी ईद का जादू बरकरार रखते हुए इस साल भी ईद पर अपनी फिल्म एक था टाइगर लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ सलमान की जोड़ी ने अभी से काफी सुर्खियां बटोरनी शुरु हो चुकी हैं। यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।

दूसरी तरफ बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख भी हर साल की तरह इस दीवाली पर भी फिल्म ये कहां आ गए हम रिलीज करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नज़र आएंगी। यश-राज बैनर तले बनने वाली ये फिल्म का ट्रेलर सलमान की फिल्म एक था टाइगर के साथ ही रिलीज होगा।

अब इस फेस्टिव सीजन में शामिल होते हुए इमरान हाशमी की फिल्म रश जिसमें इमरान के साथ नेहा धूपिया, आदित्य पंचोली और सागरिका घाटगे हैं 26 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में इमरान ने एक रिपोर्टर की भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन प्रियंका ठाकरान ने किया है और फिल्म में संगीत प्रीतम ने दिया है।

अब देखना है कि इन तीनों अभिनेताओं की फिल्मों पर फेस्टिव सीजन का क्या असर पड़ता है। अगर फेस्टिव सीजन चल निकला तो इस लिस्ट में जल्द ही कई नये नाम जुड़ सकते हैं।

English summary
Imraan Khan is also entyering in Festive season heros of Bollywood. He will release his upcoming movie Rush on Bakri Eid.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
    Upcoming Matches
ENG Vs NZ - 1st ODI at Lord's Cricket Ground Fri 31st May ODI
NET Vs SA - Only ODI at VRA Ground Fri 31st May ODI
ENG Vs NZ - 2nd ODI at The Ageas Bowl Sun 2nd Jun ODI
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on