सुन्दर काया की मालकिन और बॉलिवुड की ग्लैम डॉल दीपिका पादुकोण अपनी जल्द प्रर्दशित फिल्म कॉकटेल में बिकनी में दिखाई देंगी। लेकिन इसके ठीक विपरीत दीपिका का मानना है कि भारतीय युवतियां अगर बिकनी पहने तो वो बिलकुल भी अच्छी नहीं लगती। इस बात पर अपना तर्क रखते हुए दीपिका ने कहा है कि भारतीय युवतियों के शरीर की बनावट बिकनी के अनुकूल नहीं होती है साथ ही दीपिका ने ये भी कहा है कि मैं समझती हूं कि भारतीयों पर किसी कारणवश बिकनी नहीं फबती। अगर हम इसे पहनना चाहते हैं, तो भारतीय होने के नाते हमें इस पर थोड़ी अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।
जब दीपिका से ये पूछा गया कि बिकनी वाले सीन फिल्माए जाने के लिए उन्होंने क्या किया तो इस प्रश्न का जवाब देते हुए दीपिका ने कहा कि इसके लिए उन्होंने बड़ी ही मेहनत को अंजाम दिया है साथ ही उन्होंने अपने व्यायाम करने के तरीकों में भी बदलाव किया है।

उन्होंने ये भी बताया कि एक अच्छा फीगर पाने के लिए उस समय उन्होंने अपना रात का खाना तक छोड़ रखा था और वो केवल जूस से काम चलाती थी। दीपिका ने ये भी कहा कि फिल्म के निर्माता दिनेश विजान जब भी पूरी टीम को बाहर डिनर पर ले जाते थे, तो मैं नहीं जा पाती थी। मैं बस अपने कमरे में अकेली बैठी रहती थी और उबली मछली खाती थी।
माहौल को थोडा हल्का करते हुए और चुटकी लेते हुए दीपिका ने ये भी कहा कि जब से फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है तब से उन्होंने सारे परहेजों को दरकिनार कर दिया है। और अब सारे अनुशासनों को तोड़ते हुए अब वो हर वो चीज खा रही है जिसके लिए पहले उन्हें सोंचना पड़ता था।


















