पूजा भट्ट ने आखिर अपनी बात पर अमल करते हुए अपनी फिल्म जिस्म 2 का ट्रेलर ट्वीटर पर अपलोड कर दिया है। पूरी साइट पर फिल्हाल सन्नी की सेक्सी आदाएं ही छाई हुई हैं।

इस ट्रेलर में सन्नी लियोन ये साली जिंदगी के एक्टर अरुणोदय सिंह और साहब बीबी और गैंगस्टर के एक्टर रणदीप हुड्डा के साथ इश्क फरमाती नज़र आ रही हैं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज करने से पहले ही जिस्म 2 काफी सुर्खियां बटोर चुकी है। कभी पूजा द्वारा सन्नी की बिकनी नीलाम करने को लेकर तो कभी पूजा द्वारा सन्नी के लिए डबिंग करने को लेकर। और हाल ही में सबसे बड़ा बवाला उठा जब सेंसर बोर्ड ने फिल्म के गाने को ए सर्टिफिकेट देकर टीवी पर प्रमोट करने से रोक दिया।
सेंसर बोर्ड के इस फैसले पर पूजा काफी नाराज़ हो गई और उन्होने टीवा पर ना सही पर ट्वीटर पर अपनी फिल्म के अनसेंसर्ड ट्रेलर को प्रमोट करने की सोची। पूजा भट्ट ने सेंसर बोर्ड पर अपनी गुस्सी जाहिर करते हुए ये भी कहा कि दिल्ली बैली के गाने डीके बोस को तो सेंसर बोर्ड की तरफ से किसी तरह की मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ा फिर उनकी फिल्म जिस्म 2 को क्यों 'ए' सर्टिफिकेट दिया गया।





















