Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

शेर खान में सुपर हीरो बन कमाल दिखाएंगे सलमान खान

Posted by:
Published: Friday, June 15, 2012, 17:58 [IST]

Salman Khan To Play Superhero In Sher Khan Film

अब आप सलमान खान को उस रूप में देखेंगे जिसकी कल्पना अब तक आपके द्वारा नहीं की गयी होगी। हो सकता है अब आप बिना किसी सहारे के सलमान को ऊँचे ऊँचे पहाड़ों से कूदते हुए देखे। या फिर ऐसा भी हो सकता है आप सलमान को बिना आक्सीजन मास्क के समुंदर में गोते लगाते हुए देखें। कहने का मतलब ये है की अब आप सलमान को वो सब करते हुए देखेंगे जिसको एक आम आदमी नहीं कर सकता। जी हां दबंग खान अपनी आगामी फिल्म 'शेर खान' में सुपर हीरो बनने जा रहे हैं। इस खबर से बॉलीवुड को ऋतिक रोशन और शाहरुख खान के बाद सलमान खान के रूप में एक और सुपर हीरो मिलने जा रहा है।

गौर करने वाली बातये है कि सल्लू कि इस फिल्म के निर्माता भाई अरबाज खान हैं। जिन्होंने फिल्म को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान एक बिलकुल नए और ख़ास आवतार में दर्शकों के सामने अवतरित होंगे। फिल्म शेर खान में सलमान खान का किरदार चमत्कारिक शक्तियों से लैस होगा।

अगर सूत्रों कि माने तो इस फिल्म में सलमान खान ऐसे रूप में सुपरहीरो नजर आएंगे जिसे अब तक बॉलीवुड में देखा नहीं गया है। सूत्रों ने ये भी बताया कि फिल्म के लिए विदेशों से टैक्नीशियन और क्रू हायर करने की बात चल रही है।

माना जा रहा है कि यह सलमान की शेर खान बच्चों से लेकर बूढों तक सबके ‌लिए होगी। फिल्म के निर्देशन का जिम्मा सोहेल खान ने उठाया है। सलमान खान की हीरोइन का अभी चयन नहीं हो पाया है। फिल्म की शूटिंग अक्तूबर में शुरू होने की संभावना है।

ज्ञात हो कि बॉलीवुड के दूसरे खान यानी बादशाह खान ने अपनी फिल्म 'रॉ वन' के प्रमोशन के लिए बहुत धुंआधार प्रचार प्रसार किया था। किंग खान के लाख प्रयासों के बावजूद भी उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सलमान की 'बॉडीगार्ड' से पीछे रह गई थी। अतः इसी बात से खुश सल्लू इस फिल्म को लेकर अभी से ही बेफिक्र हैं।

English summary
Megastar Salman Khan is all set to turn a superhero. Post the success of his contemporaries Shah Rukh Khan and Hrithik Roshan in the superhero avatar Sher Khan.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
2nd Test , Headingley, Leeds
Match starts at 03:30 pm IST  
Qualifier 2 , Eden Gardens, Kolkata
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on