
देश में मंहगाई का असर अब बॉलीवुड में नज़र आने लगा है। हाल ही में दुबई के एक इवेंट में आने के लिए सलमान ने 1.75करोड़ मांगकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया यहां तक की इवेंट के आयोजक भी काफी सोच में पड़ गये। 1.75 करोड़ फीस के अलावा सलमान ने आयोजकों से उनके लिए चार्टेड प्लेन की व्यवस्था करने को भी कहा।
वांटेड, दबंग, रेडी जैसी एक बाद एक हिट फिल्में देने के बाद सलमान बॉलीवुड के मंहगे अभिनेताओं में से एक हो गये हैं। अब अपनी किसी भी फिल्म में काम करने के लिए सलमान 50 करोड़ रुपये लेते हैं।
सिर्फ फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि किसी भी इंवेट या किसी पार्टी के लिए भी सलमान ने अपनी कीमत बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार सलमान की इस बढ़ी हुई कीमत के पीछे सबसे बड़ा हाथ उनकी मैनेजर रेशमा शेट्टी का है उन्होने ही सलमान को उनके टीवी शो दस का दम और बिग बॉस के लिए भी अपनी फीस बढ़ाने को कहा था।
सूत्रों के अनुसार "हर कोई चाहता है कि सलमान उनके इंवेंट में परफार्म करें अगर सलमान की मनचाही कीमत देने से कोई एक मना कर देता है तो दूसरा कोई उसी कीमत को देने के लिए तैयार हो जाता है।"
सिर्फ कीमत को लेकर ही नहीं बल्कि फिल्म के निर्देशक को लेकर भी फिल्म के निर्माता सलमान से परामर्श करते हैं। सलमान निर्माता को सिर्फ अपने पसंदीदा निर्देशकों का नाम बता देते हैं और फिर उनमें से एक को चुनने का काम निर्माता पर छोड़ देते हैं।





















