Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

फेरारी की सवारी के लिए वैष्‍णों देवी पहुंचे प्रीतम

Posted by:
Published: Friday, June 15, 2012, 12:59 [IST]

Pritam Visited Vaishno Devi For Ferrari Ki Sawaari

[सोनिका मिश्रा] अपनी पिछली फिल्म 'एंजेंट विनोद' के बुरी तरह फ्लॉप हो जाने के बाद आज रिलीज हुई अपनी फिल्म 'फेरारी की की सवारी' और आने वाली 'कॉकटेल' की सफलता के लिए संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती मन्नत मांगने वैष्णों देवी पहुंचे।

14 जून को प्रीतम का जन्मदिन भी था और उनके जन्मदिन के दूसरे दिन यानी कि आज 15 जून को उनके संगीत से सजी फिल्म 'फेरारी की सवारी' रिलीज हो रही है और 13 जुलाई को 'कॉकटेल' इन दोनों फिल्मों को प्रीतम ने अपने उम्दा संगीत से सजाया है।

'कॉकटेल' का संगीत दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है। इसके गानों 'तुम्हीं हो बंधु', और 'दारु देसी' का संगीत धीरे धीरे सबकी पहली पसंद बनता जा रहा है। इसके अलावा फेरारी की सवारी का संगीत अभी तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया है।

ज्ञात हो कि प्रीतम की पिछली कुछ फिल्मों 'प्लेयर्स', 'एजेंट विनोद' और 'जन्नत 2' का संगीत कुछ खास पसंद नहीं किया गया। शायद इसीलिए प्रीतम अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी संजीदा हो गये हैं।

आज फेरारी की सवारी के रिलीज होने के बाद प्रीतम की आने वाली फिल्म कॉकटेल के सफल या असफल होनें में उनके संगीत का बहुत बड़ा योगदान होगा। कहते हैं कि फिल्म का संगीत फिल्म की रुह होता है और अगर किसी फिल्म की रुह ही बेजान हो तो फिल्म के असफल होने के पूरे आसार होते हैं। अब 'कॉकटेल' और 'फेरारी की सवारी' के सफल और असफल होने का पूरा दावेदार प्रीतम के संगीत पर है तो देखते हैं कि वैष्णों देवी जाने का कितना फायदा प्रीतम को मिलता है।

English summary
Music Director Pritam has vivited Vaishno Devi to pray for success of his upcoming movies Ferrari Ki Sawaari and Cocktail.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Qualifier 1 , Feroz Shah Kotla, Delhi
Match starts at 08:00 pm IST  
My Place My Voice
Krishna Reddy on
purushottam morwal on
Nand Kishore Tiwari onNo two
CA Satish Shetty onJD