सौ से भी ज्यादा म्यूसिक वीडियो और गानों को डायरेक्ट कर चुके नवीन बत्रा ने हाल ही में वीना मलिक और अश्मित पटेल के साथ फिल्म सुपरमॉडल की शूटिंग खत्म की है।
वीना मलिक के अभिनय से काफी खुश नज़र आ रहे नवीन बत्रा ने कहा "वीना मलिक खुद की नज़रों में सुपरमॉडल हैं। वो अपना किरदार बहुत गंभीरता से लेती हैं इसलिए वो निर्देशकों की पहली पसंद हैं। वीना के साथ काम करते हुए मुझे ये महसूस हुआ जेनिस डोरीन डिक्सन के बाद एक वो ही बॉलीवुड की सुपर मॉडल हैं।"
वीना मलिक ने कहा सुपरमॉडल बिल्कुल सुपरहीरो की तरह है और मैं खुद को बहुत गंभीरता से लेती हूं और सुपरमॉडल हुं भी। डिकसन के बाद खुद की नज़रों में सुपरमॉडल कहलाना बहुत बड़ी बात है। मुझे बहुत खुशी है कि मेरे निर्देशक नवीन बत्रा ने मेरी प्रशंसा की।"
नवीन बत्रा की सुपरमॉ़डल फिल्म की कहानी इंडस्ट्री की कई सुपरमॉडल ब्यूटीस की कहानियों पर आधारित है। नवीन बत्रा ने अपनी फिल्म के जरिये सुपरमॉडल्स की अनकही कहानी दिखाने की कोशिश की है। इस फिल्म में ये दिखाया गया है कि एक सुपर मॉडल की जिंदगी और करियर में कितने उतार चढ़ाव आते हैं। और असल में मुस्कराती हुई मॉडल के चेहरे के पीछे कई ऐसे सच होते हैं जिनके बारे में कोई अनुमान तक नहीं लगा सकता।
फिल्म निर्देशक नवीन बत्रा पिछले 18 सालों से फिल्म इंडस्ट्री में हैं उनकी पहली फिल्म पोइसन थी। वीना मलिक और अश्मत पटेल अभिनीत इस फिल्म की शूटिंग फिजी में की गई है। नवीन वीना मलिक से काफी प्रभावित हैं और इसलिए अपनी फिल्म सुपरमॉडल के लिए वीना ही उनकी पहली पसंद थी।



















