
आखिर इंतजार के पल खत्म हुए और ईशा और भरत की शादी का दिन आ गया। भरत की राजकुमारी और हेमा और धर्मेंद्र के प्यार की निशानी ईशा आज हो जाएंगी पराई। इस शादी को और भी बेहतरीन और यादगार बनाने के लिए सुबह से ही बॉलीवुड के सितारे इस्कॉन मंदिर में जमा होने लगे हैं।
मनोज कुमार, वैजयंती माला, अमिताभ बच्चन, अमिताभ बच्चन, फरदीन खान जैसे कई सितारे इस शादी में शरीक हो रहे हैं। हेमा और धर्मेद्र एक साथ सभी मेहमानों और बारातियों का स्वागत कर रहे हैं। खबर है कि सलमान भी इस खास शादी में शरीक होंगे।
ज्ञात हो कि कल यानी 28 जून को ईशा की मेंहदी सेरमनी थी और 25 जून को संगीत सेरमनी। ये दोनों ही फंक्शन काफी धूम धाम से मनाए गए लेकिन अब वक्त हो गया है ईशा को खूबसूरत कांजीवरम लंहगे में और भरत को सहरे में देखने का।
हेमा ने पहले ही बताया था कि इस शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शरीक होंगे। रिसेप्शन में बाकी सभी मेहमानों को बुलाया गया है्।


















