
'दिल चाहता है' के सिद्धार्थ यानि अक्षय खन्ना का आज जन्मदिन है। काफी समय से अक्षय खन्ना की कोई भी फिल्म बड़े परदे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। 'मेरे बाप पहले आप', 'लक बाइ चांस', 'शार्टकट', 'आक्रोश', 'नो प्रॉब्लम', 'तीस मार खान', 'दिल्ली सफारी'' और 'गली गली चोर' है इनमें से कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मार्क नहीं छोड़ पाइ।
खबर है कि निर्देशक अजीत की अनाम फिल्म जो कि उनकी तेलुगु फिल्म 'पंजा' की रीमेक है में जल्द ही अक्षय एक बार फिर से नज़र आएंगे। सुनने में आया कि इस फिल्म में सैफ अली खान, अक्षय खन्ना, अनिल कपूर, बिपाशा बसु और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नज़र आएंगीं।
37 साल पूरे कर चुके अक्षय खन्ना ने बॉलीवुड में हिमालय पुत्र फिल्म से अपने करिसर की शुरुआत की थी। अक्षय खन्ना एक्टर विनोद खन्ना के पुत्र और राहुल खन्ना के भाई हैं। 'बॉर्डर' फिल्म से अक्षय को बॉलीवुड में एक अपनी पहचान मिली इसके बाद 'ताल', 'हमराज', 'दिल चाहता है', 'हंगामा', 'हलचल' और 'रेस' जैसी कुछ सफल फिल्में अक्षय के खाते में आईँ।


















