Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

ऐश्वर्या के बढ़े वज़न की चर्चा को लेकर नाराज हैं अभिषेक

Posted by:
Published: Saturday, June 23, 2012, 11:48 [IST]

Abhishek Angry With People Talked About Aish Weight

बॉलीवुड के सबसे चहेते पति पत्नी की जोड़ी ऐश्-अभि आजकल एक नये रिश्ते में बंधकर काफी खुश है। कुछ महीने पहले ही मम्मी और डैडी बने ऐश्वर्या और अभिषेक नन्हीं आराध्या के आ जाने से पहले से भी ज्यादा एक दूसरे का ख्याल करने लगे हैं। कुछ ऐसा ही प्रतीत हुआ अभिषेक की बातों से जब उन्होंने हाल ही में मीडिया से बात करते समय ऐश्वर्या के बढ़े हुए वज़न को लेकर हो रही चर्चाओं पर नाराज़गी जताई।

अभिषेक ने कहा मुझे लगता है कि ये बहुत ही गलत है और किसी को भी ये हक नहीं है कि ऐश्वर्या के बारे में कोई इस तरह से बात करे। हां वो एक सिलेब्रिटी हैं लेकिन लोगों को ये नहीं भूलना चाहिए कि वो एक महिला और अब एक मां भी हैं और एक सीमा रेखा भी है जिसे किसी को पार नहीं करनी चाहिए।

अभिषेक ने ये भी कहा "मैनें आजतक किसी भी महिला के बारे में इस तरह बात नहीं की है और ऐश्वर्या के लिए इस तरह से बात करना किसी के लिए भी सही नहीं है।"

ज्ञात हो कि अभिषेक की यह नाराजगी उस समय से शुरु हुई जब हाल ही में हुए कांस फेस्टिवल में ऐश्वर्या की ड्रेस और उनके बढ़े हुए वज़न को लेकर मीडिया ने काफी खबरें बनाई और उनमें से ज्यादातर खबरें ऐश्वर्या के वज़न की आलोचना पर थीं। साथ ही काफी दिनों तक ऐश्वर्या के बढ़े वज़न को लेकर बाकी सेलिब्रिटीज का नज़रिया भी सुर्खियों में रहा। कुछ ने इस बात को लेकर ऐश्वर्या पर कमेंट किये तो कुछ ने ऐश्वर्या का साथ दिया।

अब जाहिर है कि अभिषेक एक पति के साथ एक पिता भी हैं और पिता बनने के बाद अभिषेक की जिम्मेदारियां काफी हद तक बढ़ गई हैं और साथ ही अभिषेक के लिए ऐश्वर्या की इमेज काफी मायने रखती है। अभिषेक ने ऐश्वर्या के प्रति अपने कन्सर्न को दिखाकर ये साबित कर दिया की बॉलीवुड के एक अच्छे एक्टर के साथ साथ अभिषेक एक अच्छे पति भी हैं। आशा है कि आने वाले समय में अभि एक अच्छे पिता भी साबित होंगे। लकी ऐश्वर्या के साथ लकी आराध्या।

English summary
Bollywood cutest real life jodi Abhishek-Aishwarys are very concerned about each other. Recently Abhishek has shown his anger against people who talked about Aish's weight
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
IPL, Rajiv Gandhi International Stadium, Uppal, Hyderabad
Sunrisers won by 5 wickets
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
England won by 170 runs