
मां बनने के बाद ऐश्वर्या की काया में जिस तरह बदलाव हुआ है इसपर विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही है। मोटी हो जाने के कारण बच्चन बहू की कुछ लोग आलोचना भी कर रहे हैं। तस्वीरों के इंटरनेट और सोशल मीडिया में आने के बाद लोग इस पर बिल्कुल हैरान हैं। कुछ का कहना है कि ऐश्वर्या अपनी वजन को को लेकर गंभीर नहीं है अलबत्ता कुछ लोग उनके बचाव में भी सामने आए हैं।
ऐश्वर्या ने पिछले साल 16 नवंबर को एक बच्ची को जन्म दिया था। हाल ही में ऐश की कुछ तस्वीरें देखने को मिली इसमें उनका वजन काफी ज्यादा लग रहा था। इसी के साथ लोग भी तरह तरह की बातें करने लगे हैं कि वह अपने वजन को लेकर गंभीर नहीं हैं।
लोगों का कहना है कि उन्हें विक्टोरिया बेकहम से सीख लेने को कहा गया है जो बच्चा जन्म देने के बाद भी अपनी काया साइज जीरो बनायी हुयी हैं।
रावण में ऐश्वर्या का परिधान तैयार कर चुके सब्यसाची ने उनके बचाव में कहा कि किसी भी अन्य महिलाओं की तरह ही गर्भावस्था में बढ़े वजन को घटाने में उन्हें कुछ समय लगेगा वह काफी चर्चित सेलिब्रिटी हैं। वह अपने मातृत्व का सुख ले रही हैं।
डिजाइनर रीना ढाका का कहना है कि अपने बच्चे का लालन-पालन करने वाली नयी मां पर कुछ न कुछ वजन चढ़ ही जाता है।


















