Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

दिसंबर को हॉट बना देंगी सन्नी और पूनम की फिल्में

Posted by:
Published: Sunday, April 22, 2012, 14:42 [IST]

बॉलीवुड से अभी अभी यह खबर आ रही है कि ट्विटर क्वीन पूनम पांडे की आनेवाली फिल्म दिसंबर में सन्नी लियोन की 'जिस्म 2' के साथ ही रिलीज की जाएगी। यानी दर्शकों को बॉक्स ऑफिस पर दो हॉट एक्ट्रेस की जंग देखने मिलेगी। यानी दिसंबर की ठंड दर्शकों के लिए बेहद ही हॉट होने वाली है।

खबर है कि पूनम पांडे ने इस फिल्म के लिए एक करोड़ लिए हैं। किंगफिशर मॉडल रह चुकी पूनम अपनी फिल्म की सफलता को लेकर जरा भी परेशान नहीं हैं। वह तो अपनी अदाओं से सन्नी लियोन की फिल्म को टक्कर देने की तैयारी कर रही हैं।


इस फिल्म और सन्नी से जुड़े सवाल पर पूनम ने कहा कि 'मैं उनके साथ कम्पीट नहीं कर रही हूं। वह अपना काम कर रही हैं और मैं अपना। मेरी फिल्म को 'जिस्म 2' के साथ रिलीज करने का फैसला काफी सोच विचार करने के बाद ही लिया गया है। वह कहती है कि मैं जानती हूं कि सबको मेरी फिल्म अच्छी लगेगी।'

पूनम जिस फिल्म के लिए काम कर रही हैं उसके मार्केटिंग हेड कहना है कि हमें पूनम पर पूरा भरोसा है। इसलिए इतना पैसा इस फिल्म में इन्वेस्ट कर रहे हैं। हमने उनको एक करोड़ दिया है। इस फिल्म की बजट 7 से 8 करोड़ है।

इधर जिस्म 2 की निर्देशक पूजा भट्ट को सन्नी लियोन और पूनम पांडे की फिल्म एक साथ रिलीज करने की बात का जरा भी अंदाजा नहीं था। जब उन्हें इस बारे में पचा टला तो वह कहती है कि वह पूनम पांडे की फिल्म के बारे में नहीं जानती, लेकिन उन्होंने इस फिल्म के लिए ऑल दी बेस्ट कहा। बॉलीवुड में किसी को भी अपनी फिल्म कभी भी रिलीज करने की पूरी छूट है।

देखते हैं दर्शकों को सन्नी की जिस्म 2 पसंद आती है या फिर पूनम की बोल्ड फिल्म।

 
English summary
Sunny Leone Jism 2 and twitter queen Poonam Pandey's first boldest bollywood film will be release in December.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
    Upcoming Matches
CSK Vs MI - Qualifier 1 at Feroz Shah Kotla Tue 21st May IPL
RR Vs SUN - Eliminator at Feroz Shah Kotla Wed 22nd May IPL
IRE Vs PAK - 1st ODI at Castle Avenue Thu 23rd May ODI
My Place My Voice
Nand Kishore Tiwari onNo two
CA Satish Shetty onJD
purushottam morwal on
prakashji on