Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

तीन हिंदी फिल्मों के साथ कमबैक को तैयार मनीषा

Posted by:
Published: Sunday, April 1, 2012, 13:47 [IST]

लंबे अरसे बाद अभिनेत्री मनीषा कोइराला के बारे में एक अच्छी खबर आयी है। जी हां,  नेपाली बाला एक बार फिर से हिंदी फिल्मो में वापसी करने जा रही हैं और तो और उन्हें तीन फिल्में मिल भी गयी हैं। इस बारे में खुलासा खुद अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने किया है।

मनीषा का कहना है जितनी फिल्में उन्हें मिली हैं वो सब अगले साल रिलीज होंगी इसलिए उनके पास पूरा मौका है साल 2012 में मन लगाकर काम करने का। लेकिन मनीषा ने अभी अपनी फिल्मों के बारे में कुछ नहीं बताया है।

फिल्म निर्माता निर्दशक सुभाष घई की खोज मनीषा कोइराला ने अपना फिल्मी करियर घई की ही फिल्म 'सौदागरट से ही शुरू किया था। फिल्म ने जबरदस्त सफलता हासिल की थी और उसके बाद मनीषा ने बॉम्बे, दिल से, अग्निसाक्षी जैसी फिल्में करके अपने अभिनय का लोहा मनवा लिया था।

लेकिन कहते हैं ना हर किसी की जिंदगी में डाउन फॉल आता है सो मनीषा की जिंदगी में भी आ गया। मनीषा की फिल्में भी फ्लॉप होने लगीं उसके बाद मनीषा कई मौकों पर बेहद नशे में टल्ली हुई पायी गयीं जिसकी वजह से उनकी छवि धूमिल होती हुई चली गयी।

लगातार असफलताओं के बीच मनीषा ने अपनी शादी का ऐलान किया और नेपाल सम्राट दहल से विवाह रचा लिया लेकिन विवाह के कुछ समय बाद से ही मनीषा के तलाक की खबरें आने लगीं।

अभी हाल ही में मनीषा को एक पार्टी में काफी नशे में पाया गया था जहां उन्होने काफी मात्रा में शराब पी ली थी। उन्हें किसी तरह दो लोगों की मदद से घर पहुंचाया गया था। फिलहाल मनीषा ने फिल्में साइन की है और वो वापसी की मु्द्रा में हैं तो हम भी ऊपरवाले से दुआ करेंगे कि उनका यह कदम उनके लिए फायदेमंद साबित हो।

English summary
Manisha Koirala is set to make a comeback to Bollywood and is finalising different scripts for the purpose.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
    Upcoming Matches
Indian Premier League 2013 - Final at Eden Gardens Sun 26th May IPL
IRE Vs PAK - 2nd ODI at Castle Avenue Sun 26th May ODI
ENG Vs NZ - 1st ODI at Lord's Cricket Ground Fri 31st May ODI
My Place My Voice
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre on
Pradip Mhetre onIPL spot
Pradip Mhetre on