•  

विजय माल्या ने आयशा से मांगी माफी

बुधवार, फरवरी 8, 2012,14:55 [IST]
एक्ट्रेस आयशा टाकिया और सिद्धार्था माल्या के बीच हुई ट्विटर जंग ने सबको हैरत में डाल दिया। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि इनके झगड़े को शांत कराने खुद विजय माल्या को बीच में आना पड़ा। जी हां विजय माल्या ने आयशा की बहन नताशा टाकिया के साथ हुए बुरे व्यवहार के लिए क्षमा याचना की है।

विजय माल्या में अपने ट्विटर पर लिखा है कि मैं आयशा की बहन नताशा से मांफी मांगता हूं, हम नताशा के साथ हुए इस तरह के व्वहार की पूरी जांच करवा रहे हैं। ट्विटर पर विजय माल्या के इस ट्वीट को पढ़ कर आयशा ने ट्वीट किया कि मैंने अभी मिस्टर विजय माल्या का ट्वीट पढ़ा। मुझे अब विश्वास है कि इस घटना पर वो विचार करेंगे।

आपको बता दें कि कल आयशा ने अपने ट्विटर पर अपनी बहन के साथ हुए बुरे व्यवहार के लिए किंगफिशर एयरलाइंस को जमकर कोसा था। इसी के चलते सिद्धार्थ और एक्ट्रेस के बीच वार शुरू हो गया। आयशा ने यह भी इल्जाम लगाया किंगफिशर के एक कर्मी ने नताशा का बोर्डिंगपास भी फाड़ दिया। इस घटना को सिद्धार्थ हल्के अंदाज में ले रहे थे। लेकिन सिनीयर माल्या ने बड़ी ही चालाकी से इस घटना को संभाला है।

English summary
While the twitter fight between Ayesha Takia and Siddharth Mallya took everyone by surprise, and now Vijay Mallya has decided to calm down the entire situation.
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
    Upcoming Matches
SL Vs PAK - 1st Twenty20 Fri 1st Jun Int2020
SL Vs PAK - 2nd Twenty20 Sun 3rd Jun Int2020
ENG Vs WI - 3rd Test at Edgbaston Thu 7th Jun Test