•  

कांचा चिना बनेंगे आयटम नंबर 1

मंगलवार, फरवरी 7, 2012,18:28 [IST]
बॉलीवुड में आजकल हिरोइनों के साथ साथ अब हीरो भी आयटम नंबर करने से परहेज नहीं कर रहे। हाल ही में आमिर खान ने फिल्म 'डेल्ही बेली' में आयटम नंबर किया था जिसे दर्शकों ने काफई पसंद किया अब खबर ये आ रही है कि संजय दत्त भई आयटम नंबर करने वाले हैं।

फिल्म अग्निपथ की सफलता के बाद अब संजू बाबा अपनी आने वाली फिल्म 'जिला गाजियाबाद' में आयटम नंबर करने वाले हैं। इस आयटम सॉन्ग को बप्पी लाहिरी के बेटे बप्पा ने कंपोज किया है। 'मैं आयटम नंबर वन....' बोल के इस गाने में संजय के साथ साउथ की एक्ट्रेस श्रेया सरन भी हैं। वैसे भी चिकनी चमेली गाने में संजय दत्त कैट के साथ नजर आए थे और उन्होंने भी इस गाने के जरिए वाह वाही लुटी।

इस आयटम नंबर की शूटिंग 5 से 8 फरवरी तक कमालिस्तान स्टूडियो में की जाएगी, अब आमिर के बाद संजय दत्त भी आयटम सॉग में डांस करते नजर आएंगे देखते हैं कि कांचा के रोल के बाद यह आयटम नंबर कितना पॉपुलर होता है।
English summary
After the success of Agneepath Sanjay Dutt is going to become most wanted item boy in Bollywood For his upcoming film Zilla Ghaziabad.
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
    Upcoming Matches
SL Vs PAK - 1st Twenty20 Fri 1st Jun Int2020
SL Vs PAK - 2nd Twenty20 Sun 3rd Jun Int2020
ENG Vs WI - 3rd Test at Edgbaston Thu 7th Jun Test