•  

मिस्टर धनुष, सचिन सिर्फ मेरे हैं: पूनम पांडे

मंगलवार, फरवरी 7, 2012,16:04 [IST]
सचिन तेंदुलकर के बारे में क्या कहा जाये उनके लिए तो मेरे पास शब्द नहीं हैं, वो सिर्फ मेरे लिए हैं, इसलिए मिस्टर धनुष,  आप प्लीज अपनी तमिल फिल्मों में ध्यान दीजिये और मेर सचिन को मेरे लिए, अंबानी के लिए और बीसीसीआई के लिए छोड़ दीजिये। यह कहना हमारा नहीं बल्कि यह कहना है किंगफिशर मॉडल पूनम पांडे का।

जिन्होंने 'कोलावरी डी'  से नाम कमाने वाले और रजनीकांत के दामाद धनुष को धमकी दी है। आपको बता दें कि बूस्ट कंपनी के साथ सचिन तेंदुलकर के 25 साल पूरे हो रहे हैं। इसलिए बूस्ट कंपनी एक एलबम तैयार कर रही है जिसमें धनुष ने अभिनय किया है और गाना गाया है। इसलिए पूनम पांडे ने धनुष को यह बातें कही है।

पूनम का कहना है कि सचिन आज नहीं तो कल अपना महाशतक पूरा कर लेंगे। बस लोग उन पर अपना दवाब ना बनाये। अब पूनम को यह कौन बताये कि उन्होंने यह कोई नयी बात नहीं की है। यह तो सभी को पता है और रही बात उनके हक जमाने की तो सचिन तेंदुलकर का तो पूरा भारत दीवाना है उनके लिए कोई भी..कुछ भी कर सकता है।
English summary
I’m a bit possessive about Sachin Tendulkar. That’s why I wrote that sarcastic joke to my friend Dhanush Poonam Panday Said on twitter.
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
    Upcoming Matches
SL Vs PAK - 1st Twenty20 Fri 1st Jun Int2020
SL Vs PAK - 2nd Twenty20 Sun 3rd Jun Int2020
ENG Vs WI - 3rd Test at Edgbaston Thu 7th Jun Test