•  

सैफ के साथ कोई मंगनी नहीं: करीना कपूर

बुधवार, फरवरी 8, 2012,11:37 [IST]
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने इस खबर को साफ तौर पर अफवाह करार दिया जिसमें यह कहा जा रहा है कि वो और सैफ अली खान 10 फरवरी को सगाई करने जा रहे हैं। बेबो ने साफ तौर पर कहा की यह खबर झूठी है, फिलहाल ऐसी कोई प्लानिंग नहीं है।

इनदिनों करीना अपनी आने वाली फिल्म 'एक मैं और एक तू' के प्रमोशन में लगी हुईं है। आज जब जेनेलिया और रितेश देशमुख ने शादी कर ली है तो सबकी निगाहें अब करीना और सैफ पर जा कर रूक गईं हैं। हर कोई यही सवाल कर रहा है कि ये दोनों कब शादी करने जा रहे हैं।

इस सवाल के जवाब में करीना का कहना है कि अभी सगाई की कोई योजना नहीं है। हम अपना पूरा ध्यान फिल्मों पर ही दे रहे हैं। आपको बता दें की सैफ और करीना की फिल्म 'एजेंट विनोद' मार्च में रिलीज हो रही है।

फिल्म एक मैं और एक तू के हीरों इमरान खान का कहना है कि करीना और सैफ 'एजेंट विनोद' के रिलीज होने के एक हफ्ता के बाद यानि एक अप्रैल में शादी करेंगे।

English summary
Actress Kareena Kapoor says no engagement plan with Saif Ali Khan, we both are concentrating on our work.
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
    Upcoming Matches
SL Vs PAK - 1st Twenty20 Fri 1st Jun Int2020
SL Vs PAK - 2nd Twenty20 Sun 3rd Jun Int2020
ENG Vs WI - 3rd Test at Edgbaston Thu 7th Jun Test