•  

बिपाशा के जॉन अब्राहम प्रिया दीक्षा के बनेंगे पति

रविवार, फरवरी 12, 2012,19:43 [IST]
John  Abraham
अभिनेता जॉन अब्राहम हिमाचली बाला प्रिया दीक्षा रंचल से दो महीने बाद शादी करने जा रहे हैं। गुपचुप तरीके से उनकी सगाई मुंबई में हो चुकी है। हैरत की बात है सगाई की खबर अब तक सार्वजनिक नहीं हो पाई है। सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों जॉन की मैकलोडगंज निवासी प्रिया दीक्षा रंचल से सगाई भी हो गई और किसी को कानों-कान खबर तक नहीं हुई।

बालीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ दोस्ती को लेकर सुर्खियों में रहे जॉन हिमाचल के दामाद हो ने जा रहे हैं। जॉन अब्राहम का रिश्ता मैकलोडगंज के एक रसूखदार परिवार से जुड़ चुका है। मुंबई में सगाई के बाद पिछले वर्ष जॉन दो दिन के लिए मैकलोडगंज आए और चुपके से मुंबई रवाना हो गए।

सूत्रों की मानें तो आगामी अप्रैल माह तक जॉन और प्रिया की सुपर जोड़ी परिणय सूत्र में बंधने के बाद दुनिया के सामने आएगी। हालांकि संबंधित परिवार ने इस पूरे घटनाक्रम को गोपनीय रखा है। लेकिन यह भी पता चला है कि विवाह समारोह को लेकर निमंत्रण पत्र छपवाने की भी तैयारी हो चुकी है।

सूत्रों के मुताबिक यहां के रसूखदार रंचल परिवार की लाडली प्रिया रंचल मुंबई में इन्वेस्टमेंट बैंकर है। बताया जा रहा है कि जॉन और प्रिया की मुलाकात मुंबई में ही हुई। मायानगरी में ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा और बात सगाई तक पहुंच गई।

प्रिया के दादा 101 वर्षीय बूटा राम रंचल दलाईलामा के सबसे पुराने मित्रों में एक हैं। अप्रैल माह में वह 102 वर्ष के हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि विवाह के बाद यह जोड़ी उनका और दलाईलामा का आशीर्वाद लेने के लिए मैकलोडगंज आएगी। वयोवृद्घ बूटा राम ने दोनों की सगाई की बात को तो स्वीकारा है, मगर उन्होंने इस पर और कुछ भी कहने से इंकार किया है।
English summary
Bollywood hunk John Abraham will marry girlfriend Priya Runchal in april. The reports claimed that the Engagement ceremony took place recently in mumbai. Apparently, families of both John and Priya attended the ceremony.
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST