'शूट आउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक अपूर्व लखिया महानायक अमिताभ बच्चन की सुपर हिट फिल्म 'जंजीर' की रिमेक बनाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल अप्रैल में शुरू की जाएगी।
निर्देशक अपूर्व का कहना है कि उनकी फिल्म की शूटिंग 20 अप्रैल से शुरू होगी। इसलिए वो फिल्म पर काम शुरू करने जा रहे हैं।
इस रिमेक फिल्म में दक्षिण के सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे राम चरन तेजा 'जंजीर' में अमिताभ द्वारा निभाए गए किरदार में नजर आएंगे। साउथ की फिल्मों में राम चरन का काफी नाम है। उनकी फिल्म 'मगाधीरा' तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की बेहद कामयाब फिल्मों में से है।
1973 में बनी फिल्म 'जंजीर' में अमिताभ, जया भादुड़ी जो अब जया बच्चन हैं , अजित और प्राण की मुख्य भूमिका थी। यह फिल्म अमिताभ के कैरियर की सबसे हिट फिल्म थी। इस फिल्म में अमिताभ ने पुलिस का किरदार निभाया था।