•  

रॉ वन के 3डी वर्सन के लिए करना होगा इंतजार

मंगलवार, अक्तूबर 25, 2011,18:27 [IST]
Shahrukh Khan
अगर आप शाहरूख खान की फिल्म रॉ वन को थ्रीडी में देखना चाहते हैं तो आपको कुछ दिन और रूकना पड़ेगा। क्योंकि शाहरू खान अपनी फिल्म थ्रीडी वर्जन को दिवाली के दिन रिलीज नहीं कर रहे है।

सूत्रों की माने तो रॉ वन का थ्रीडी वर्जन अभी पूरा नहीं हो पाया है। इसके लिए आपको और दो दिन का इंतजार करना पड़ेगा तभी आप अपने सुपर हिरो जी वन को थ्रीडी में इंजॉय कर पाएंगे। यह फिल्म कल यानी दिवाली के दिन पर्दे पर रिलीज हो रही है।

किंग खान को इस बात का बेहद अफसोस है कि उनके इस फिल्म का थ्रीडी वर्जन दीवाली के दिन पर्दे पर नहीं आ पाएगा। बादशाह ने इसबात का खुलासा सोमवार रात दुबई में अपनी फिल्म के प्रमोशन के समय कहा।

उन्होंने कहा कि कि थ्री डी फिल्म का प्रिंट अभी पूरा नहीं हो पाया है। जिसके कारण इसे रिलीज करने में देरी हो रही है। हम आपको बता दे कि यह फिल्म शाहरूख की सबसे महंगी फिल्म है। इसके थ्रीडी वर्जन को लगभग 500 बड़े पर्दो पर थ्रीडी संस्करण में आ रही है।

English summary
Shahrukh Khan Ra One's 3D version will released on 28 october.
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
    Upcoming Matches
SL Vs PAK - 1st Twenty20 Fri 1st Jun Int2020
SL Vs PAK - 2nd Twenty20 Sun 3rd Jun Int2020
ENG Vs WI - 3rd Test at Edgbaston Thu 7th Jun Test