•  

नरगिस फाखरी बनी कृष 2 का सहारा!

मंगलवार, अक्तूबर 25, 2011,15:57 [IST]
Nargis Fakhri
जैकलीन फर्नांडिस के कृष 2 को टाटा कह देने के बाद से ही राकेश रौशन परेशान हो गये थे क्योंकि उनके फिल्म की लीड फिमेल विलेन ही गायब हो गयी थी। लेकिन अब उनकी यह परेशानी दूर कर रही हैं रॉकस्टार की नरगिस फखरी। जी हां नरगिस ने इस फिल्म के लिए हां कह दिया है।

इस फिल्म के लिए सबसे पहले चित्रांगदा को फाइनल किया गया था लेकिन उन्हें अपना रोल पसंद नहीं आया, इसके बाद इसी रोल के लिए जैक को फाइनल कर दिया लेकिन उन्होंने ऐनवक्त पर साथ छोड़ दिया। उन्हें इस फिल्म से कई परेशानी थी एक तो वह बिकनी नहीं पहनना चाहती थी साथ ही उन्हें रितिक रौशन के साथ लिप लॉक भी नहीं देना था।

यह तो रहा सिर्फ एक बहाना अंदर की बात यह है कि वह अपने रूठे ब्वॉयफ्रेंड को मानाना मनाना था वो नहीं चाह रहे थे कि जैक कृष 2 में काम करें। उन्होंने अपनी प्रॉबलेम तो सॉल्व कर ली लेकिन राकेश रौशन को अधर में छोड़ दिया. लेकिन अब राकेश को कृष के लिए नरगिस का सहार मिल गया है।

खैर राकेश को अपनी इस फिल्म से काफी सबक मिल चुका है पहले चित्रांगदा का जाना फिर जैक की मन मानी, अब कहिं नरगिस भी उन्हें ना छोड़ दे इसलिए पहले ही बिपाशा बसु को भी इसी लिस्ट में एड कर लिया गया है।

English summary
After Jacqueline Fernandez May be Nargis Fakhri will act as female villain in Krrish 2 with Hrithik Roshan.
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
    Upcoming Matches
SL Vs PAK - 1st Twenty20 Fri 1st Jun Int2020
SL Vs PAK - 2nd Twenty20 Sun 3rd Jun Int2020
ENG Vs WI - 3rd Test at Edgbaston Thu 7th Jun Test