•  

बॉक्स ऑफिस पर दीवाली धमाका

मंगलवार, अक्तूबर 25, 2011,18:46 [IST]
Ra One
प्रकाश पर्व दीपावली पर फिल्म रिलीज करने की परंपरा को कायम रखते हुए बॉलीवुड शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित रॉ वन के साथ तीन फिल्में रिलीज करने जा रहा है। शाहरुख की बहुप्रतीक्षित फिल्म रॉ वन कल रिलीज हो रही है। हेमा मालिनी की टेल मी ओ खुदा और हिमेश रेशमिया की दमादम भी त्योहारी सीजन को भुनाने के लिए तैयार है।

फिल्म विश्लेषकों का कहना है कि रॉ वन अपनी जबर्दस्त मार्केटिंग और प्रचार की वजह से इन दोनों फिल्मों पर भारी पड़ेगी। व्यावसायिक विश्लेषक तरन आदर्श ने प्रेस से कहा की भारत में ही नहीं वरन विदेशों में भी लोग रॉ वन का इंतजार कर रहे हैं ।

दो अन्य फिल्में टेल मी ओ खुदा और दमादम रॉ वन की वजह से प्रभावित होंगी । फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों के लिए दीवाली एक बहुत बड़ा मौका है। पिछले साल क्रमश: रोहित शेट्टी और विपुल शाह निर्देशित गोलमाल 3 और एक्शन रीप्ले बॉक्स ऑफिस पर सामने आई थीं।
English summary
This diwali box office gift for you fist is ofcourse shahrukh Khan's Ra one, then Hema malini is coming with tell me o khuda, and himesh will compete with his 'Damadamm'.
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
    Upcoming Matches
SL Vs PAK - 1st Twenty20 Fri 1st Jun Int2020
SL Vs PAK - 2nd Twenty20 Sun 3rd Jun Int2020
ENG Vs WI - 3rd Test at Edgbaston Thu 7th Jun Test