Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ગુજરાતી ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

अभिषेक बच्‍चन फिर चोटिल, अब‍की अंगुली फ्रैक्‍चर हुई

Posted by:
Published: Sunday, September 25, 2011, 15:37 [IST]

Abhishek Bachchan Injured Again Fracture Finger Aid0046

बच्‍चन परिवार में आने वाली खुशियों को मानों किसी की नजर लग गई हो। पहले अभिषेक बच्‍चन शूटिंग के दौरान चोटिल हुए, फिर उनके पिता अमिताभ बच्‍चन की पसली में माइनर फ्रैक्‍चर हूआ। अब एक बार फिर से अभिषेक के चोट लग गई है। इस बार उनकी अंगुली की हड्डी टूट गई है।

असल में माथे पर चोट लगने के बावजूद अभिषेक आराम करने के बजाये शूटिंग पर निकल पड़े। फिल्‍म 'बोल बच्‍चन' की शूटिंग से लौटते वक्‍त क्रिकेट की गेंद लगने से हुई। वे कार से होटल जा रहे थे, तभी एक क्रिकेट बॉल उनकी तरफ आयी। उन्‍होंने अचानक रोकने के प्रयास किये लेकिन उसी में उनकी अंगुली चोटिल हो गई। अभिषेक ने ट्विटर पर पोस्‍ट किया है कि बायीं अंगुली में फ्रैक्‍चर हो गया है। अभिषेक के इस ट्वीट से उनके फैन्‍स में खासी निराशा व्‍याप्‍त है। फैन्‍स ने उनके जल्‍द ठीक होने की कामना की है।

गौरतलब है कि जयपुर में पिछले महीने शूटिंग के दौरान वो होटल के रूम में गिर गये थे, जिस वजह से आंख के ऊपरी हिस्‍से पर टांके लगे। उधर फिल्‍म 'डिपार्टमेंट' के दौरान अमिताभ बच्‍चन चोटिल हुए और उनकी पसली में हेयरलाइन फ्रैक्‍चर हो गया।

English summary
Abhishek Bachchan, who received six stitches above his right eye earlier this month after an accident on a movie set, has now injured his left finger. He has got injured while going to hotel after pack-up. Cricket ball hit him with high speed.
कमेंट लिखें
Click here to type in Hindi
Subscribe Newsletter
Group A , The Kia Oval, Kennington
Sri Lanka won by 20 runs