•  

प्रियंका को पसंद है सीक्वेल फिल्में

मंगलवार, जून 21, 2011,10:36 [IST]
प्रियंका चोपडा इन दिनों कई फिल्मों में काम कर रही हैं और उन्हें दर्शकों का प्यार भी मिल रहा है। जल्द ही वह डॉन के सीक्वेल में भी नजर आनेवाली हैं। इस फिल्म में सीक्वेल फिल्म में काम करने के बाद एक बार फिर से प्रियंका फिल्म कृष के सीक्वेल में भी नजर आ सकती हैं। यही बात जब प्रियंका से पूछी गयी तो उन्होंने कहा कि यह सच है कि उन्हें सीक्वेल फिल्में करने में बहुत मजा आता है।

और वे मानती हैं कि वे सीक्वेल फिल्मों में खुद को बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत कर पाती है। प्रियंका ने कहा है कि उन्हें बेहद खुशी है कि वह अग्निपथ के रीमेक का भी हिस्सा बनी हैं। उन्होंने कहा है कि मैंने यह फिल्में बहुत बाद में देखी थी और मुझे यह फिल्में बहुत पसंद आयी थी और मुझे लगता है कि कुछ क्लासिक्स फिल्मों को दर्शकों को जरूर देखने का मौका देना चाहिए।

साथ ही नये जेनरेशन को भी यह मौका दिया जाना चाहिए। ताकि वह इस तरह की फिल्मों को देखें। सो, मुझे इस बात की खुशी है कि मैं सीक्वेल फिल्मों का हिस्सा बन रही हूं। प्रियंका यह मानती हैं कि वह इस बात की विरोधी तो नहीं है, कि सीक्वेल और रीमेक फिल्में न बने।
English summary
Priyanka Chopra loves sequels films. She is part of upcoming sequels, Farhan Akhtar's Don 2 and Rakesh Roshan's Krissh 3, and one remake Karan Johar's Agneepath.
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST