•  

हॉट बेब मंदिरा बेदी ने 'वीर' बेटे को जन्म दिया

सोमवार, जून 20, 2011,11:59 [IST]
लंबे अरसे से अपने घर में बच्चों की किलकारी की प्रतिक्षा कर रहीं जानी-मानी अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने आज एक सम्पूर्ण महिला का हक पा लिया है। जीं हां आपने सही समझा अभिनेत्री मंदिरा बेदी मां बन गयी है। कल उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। मंदिरा के घर शादी के 11 साल बाद पुत्र हुआ है।

मंदिरा को 16 जून को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करया गया था जहां उन्होंने 19 जून को बेटे को जन्मं दिया। मंदिरा में अपने बेटे का नाम वीर रखा है। मंदिरा और राज कौशल अपने घर आये इस नन्हें मेहमान से काफी खुश हैं। इसे संयोग कहे कि दोनों ही सितारों को मां-बाप बनने की खुशी फादर्स डे पर मिली।

फादर्स डे पर मां बनीं मंदिरा...

फिल्मी दुनिया में टीवी की 'शांति' के नाम से विख्यात मंदिरा आज एक जाना पहचाना नाम है। इन्होंने अपने करियर की शुरूआत टीवी से की थी। उसके बाद वो कुछ फिल्मों में भी नजर आयी लेकिन बात नहीं बनीं सो मंदिरा ने अपनी छवि बदली और पहली क्रिकेट की महिला होस्ट बनीं जिसके बाद वो कामयाबी के शिखर पर पहुंच गई। 14 फरवरी 1999 में मंदिरा ने फिल्मकार राज कौशल से शादी कर ली। 27 जनवरी 2011 को इस युगल जोड़े ने सार्वजिनक किया कि उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है।
English summary
Mandira Bedi and Her husband of 11 years Raj Kaushal are new parents to baby boy Vir, born on June 19 in Mumbai.
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.
IPL, Wankhede Stadium, Mumbai
Kolkata Knight Riders won by 32 runs
1st Test , Lord's Cricket Ground, St John's Wood
Match starts at 03:30 pm IST  
IPL, Himachal Pradesh Cricket Association Stadium, Dharmasala
Match starts at 04:00 pm IST